कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करने आये पुलिस आरक्षी की परीक्षा पास करने वाले छात्रों ने बताया कि 2013 में प्रदेश में सपा सरकार थी। इसी सरकार में यूपी पुलिस भर्ती के लिए 41610 पदों के लिये आवेदन निकला था। इन पदों पर 22 लाख अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। जिसमे से परीक्षा में 11786 अभ्यर्थी पास हुए थे। उनका मेडिकल भी हो गया, लेकिन अभी तक नियुक्ती नहीं मिली है। इससे अभ्यर्थियों का भविष्य बीच में लटक गया है। दिन रात मेहनत कर परीक्षा पास कर नौकरी का सपना साकार हुआ था, लेकिन सालों बाद भी विभाग की तरफ से नियुक्ती पत्र नहीं मिला है।