दरअसल, छपरौली कस्बे के कपड़ा व्यापारी राकेश पुत्र शिवचरण के पास एक युवक ने फोन कर 20 लाख की रंगदारी मांगी थी। उसके बाद 29 मई को दोबारा से व्यापारी के पास उसी नंबर से फोन आया और व्यापारी को पुलिस से शिकायत करने पर उसके बेटे की हत्या करने की धमकी दी गई। जब शनिवार को इस मामले में पीडि़त व्यापारी ने छपरौली थाने में तहरीर दी तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने तत्काल अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर नंबर को सर्विलांस पर लगाते हुए जांच शुरू कर दी। रविवार को सर्विलांस की मदद से इस मामले में छपरौली पुलिस ने गोविंद पुत्र अशोक, नूर मौहम्मद पुत्र नौशाद व गौतम पुत्र रणवीर निवासी कुर्डी व योगेश पुत्र ब्रजपाल निवासी नांगल को गिरफ्तार कर लिया।