दरअसल मोहम्मद अरमान शनिवार की शाम को अपने ही दोस्त संजीव, रोहित ,शानू और नासिर के साथ ईद पर नए कपड़े पहनने के लिए बाजार से नए कपड़ों की खरीददारी करने के लिए गया था। परिजनों की मानें तो अरमान घर से ₹8000 लेकर गया था। मगर देर शाम तक जब नहीं लौटा, तो परिजन परेशान हो उठे और आनन-फानन में अरमान की गुमशुदगी का मामला शिकारपुर कोतवाली में दर्ज करा दिया।