बागपत। मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद से ही बागपत जेल सुर्खियों में है। कभी हत्या से जुड़ी जांच को लेकर तो कभी कैदियों को लेकर। एक बार फिर जिला जेल में आए दिन बवाल काटने वाले दो कुख्यात बदमाशों ने जेल प्रशासन ने मेरठ और गाजियाबाद की जेलों में शिफ्ट करा दिया है। जिलाधिकारी की संस्तुति रिपोर्ट के बाद जेल प्रशासन ने इन बंदियों को दूसरी जेलों में शिफ्ट किया है।