पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मोदीनगर थाना क्षेत्र स्थित एक कॉलोनी में रहने वाली एक 10 वर्षीय बच्ची ने अपने 27 वर्षीय सगे मामा और ननिहाल के लोगों पर बुरा व्यवहार करने का आरोप लगाया है। बच्ची ने बताया कि विवाद के चलते कई साल से उसके माता-पिता अलग-अलग रह रहे हैं। उसका भाई पिता के साथ रहता है और वह अपनी मां के साथ ननिहाल में रहती है। उसने बताया कि ननिहाल के सभी लोग मां और उसके साथ बेहद बुरा व्यवहार करते हैं। बच्ची ने बताया कि यहां तक तो सब ठीक था, लेकिन मामा ने इंसानियत की सारी हदें पार कर दी हैं।