22 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Meerut / रिकार्ड तोड़ गर्मी में इतने घंटे बाद मिलने जा रही राहत, मौसम वैज्ञानिकों ने बतार्इ वजह

रिकार्ड तोड़ गर्मी में इतने घंटे बाद मिलने जा रही राहत, मौसम वैज्ञानिकों ने बतार्इ वजह

वेस्ट यूपी, दिल्ली-एनसीआर में बेतहाशा गर्मी से लोग परेशान मेरठ आैर आसपास दस साल बाद गर्मी का नया रिकार्ड बना मैदानी क्षेत्रों के साथ-साथ पहाड़ों पर भी बढ़ गर्इ है गर्मी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 3 Jun 2019, 2:36 PM IST

meerut

रिकार्ड तोड़ गर्मी में इतने घंटे बाद मिलने जा रही राहत, मौसम वैज्ञानिकों ने बतार्इ वजह

मेरठ। वेस्ट यूपी, दिल्ली-एनसीआर में इन दिनों बेतहाशा गर्मी से लोग परेशान हैं आैर घर में कैद होने को मजबूर हो गए हैं। सड़कों पर सन्नाटा है आैर गर्मी से बचने के उपाय खोजे जा रहे हैं। मर्इ के आखिरी सप्ताह में मेरठ में गर्मी का दस साल पुराना रिकार्ड टूटा है। 31 मर्इ को यहां का पारा 44.5 डिग्री सेल्सियस रहा था, जो दस साल के मुकाबले तीन डिग्री ज्यादा है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी 48 घंटे तक लोगों को गर्मी से जूझना पड़ेगा, उसके बाद राहत मिलने की संभावना है।

यह भी पढ़ेंः किसानों ने कार्यालय परिसर में आवारा गोवंश कर दिए बंद आैर दी ये चेतावनी, देखें वीडियो

48 घंटे बाद पुरवार्इ हवाआें से गिरेगा पारा

मोदीपुरम स्थित भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डा. एन. सुभाष का कहना है कि अभी दो दिन मौसम एेसे ही गर्म बना रहेगा। इसके बाद लोगों को राहत मिलेगी। बंगाल की खाड़ी से आने वाली पुरवार्इ हवाआें से पारा गिरेगा आैर लोग राहत महसूस करेंगे। उन्होंने कहा कि अगले दो दिन में पारा 40-41 डिग्री तक रहेगा, उसके बाद पुरवार्इ हवाएं चलने से इस तापमान में तीन से चार डिग्री तक कमी आ सकती है।

यह भी पढ़ेंः अलविदा जुमे के बाद बाजारों में बढ़ी चहल-पहल, ये सामान बन रहे युवाआें की पसंद, देखें वीडियो

गर्मी के साथ उमस से भी परेशान लोग

पिछले दो दिन में तापमान हालांकि ज्यादा नहीं बढ़ रहा, लेकिन उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। सोमवार की दोपहर मेरठ में दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि रविवार को अधिकतम तापमान 38.7 आैर न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस रहा, लेकिन उमस से लोग बिलबिला गए। मौसम कार्यालय में अधिकतम आर्द्रता 61 आैर न्यूनतम आर्द्रता 44 प्रतिशत दर्ज की गर्इ। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि वेस्ट यूपी, दिल्ली-एनसीआर में 48 घंटे बाद बंगाल की खाड़ी से चलने वाली पुरवार्इ हवाएं लोगों को राहत देंगी। तब तक मौसम एेसे ही बना रहेगा।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..