scriptहंसी-खुशी हैदराबाद में ड्यूटी दे रहा था रामपुर निवासी फौजी, तिरंगे में लिपटा शव पहुंचते ही सिसकियों से गूंज उठा गांव | UP News sudden death during work | Patrika News
रामपुर

हंसी-खुशी हैदराबाद में ड्यूटी दे रहा था रामपुर निवासी फौजी, तिरंगे में लिपटा शव पहुंचते ही सिसकियों से गूंज उठा गांव

UP News: रामपुर के जवान की हैदराबाद में मौत होने से परिवार में कोहराम मचा गया।

रामपुरAug 13, 2023 / 12:12 pm

Ayush Dubey

news99.jpg
UP News: रामपुर के जवान की हैदराबाद में मौत होने से परिवार में कोहराम मचा गया। बतादें कि हैदराबाद में तैनात बिलासपुर के जवान की ड्यूटी के दौरान अचानक से तबीयत खराब हो गई। साथी उसको अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रविवार को उसका शव तिरंगे में लिपटकर घर पहुंचा। पूरे गांव में कोहराम मच गया। सूचना मिलने के बाद राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख पहुंच गए। जवान को अंतिम विदाई दी। रविवार को जब शव को तिरंगे में लिपटाकर गांव लगाया गया तो गांव के लोग सिसक-सिसक कर रोने लगे।

केमरी थाना क्षेत्र के गांव कोतलखेड़ा निवासी 26 वर्षीय फौजी संदीप सिंह पुत्र सुखविंदर सिंह काफी समय से हैदराबाद में तैनात था। शनिवार को ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ जाने के बाद साथी उसको अस्पताल ले गए। उसे मृत घोषित कर दिया। रविवार को प्रोटोकॉल के तहत उसके शव को तिरंगे में रखकर घर लाया गया। सूचना मिलने के बाद राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख पहुंच गए। जवान को श्रद्धांजलि दी।

Home / Rampur / हंसी-खुशी हैदराबाद में ड्यूटी दे रहा था रामपुर निवासी फौजी, तिरंगे में लिपटा शव पहुंचते ही सिसकियों से गूंज उठा गांव

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो