अब रांची से बेंगलुरु के लिए मिलेगी सीधी हवाई सेवा

27 मार्च से सुबह 11.05 में रांची आकर सुबह 11.35 में दिल्ली के लिए उड़ान भरेगा।

less than 1 minute read
Mar 27, 2016
go airline
रांची। अब रांची से बेंगलुरु के बीच सफर करने वाले लोगों को सीधी उड़ान सेवा आज से मिलनी शुरू हो जाएगी। गो एयरवेज का विमान प्रतिदिन रांची से बेंगलुरु के लिए उड़ान भरेगा। अभी तक इंडिगो की दो फ्लाइट रांची से बेंगलुरु के लिए उड़ान भर्ती है।

ऐसा होगा शेड्यूल

दोपहर 12.55 में विमान रांची आएगा और दोपहर 1.05 बजे रांची से बेंगलुरु के लिए उड़ान भरेगा। यह विमान 3.55 में बेंगलुरु पहुंचेगा। आपको बता दें कि 27 मार्च से ही गो एयरवेज के विमानों के आगमन और प्रस्थान का समय बदल रहा है। अब ग्रीष्मकालीन शेड्यूल के अनुसार आवागमन होगा।

दिल्ली-रांची का विमान जीएट 146 अभी 7.55में रांची आकर 8.25 में दिल्ली के लिए उड़ान भरता है। ये 27 मार्च से सुबह 11.05 में रांची आकर सुबह 11.35 में दिल्ली के लिए उड़ान भरेगा।
Published on:
27 Mar 2016 02:07 pm
Also Read
View All

अगली खबर