25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पटना हॉस्टल कांड: NEET छात्रा का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर कौन? दिल्ली से पटना तक विवादों से रहा है पुराना नाता

पटना हॉस्टल कांड:  एसआईटी के अनुसार डॉ अनिल कुमार सांडिल्य की ओर से दिए गए अधिकांश पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट विवादित होते हैं।
2 min read
Google source verification

AI जनरेटेड फोटो

पटना शंभू गर्ल्स हॉस्टल में कथित हैवनियत की शिकार छात्रा का पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट तैयार करने वाले डॉक्टर ही एसआईटी के रडार पर आ गए हैं। सूत्रों के अनुसार एसआईटी की ओर से तैयार की गई रिपोर्ट के अनुसार पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट तैयार करने वाले डॉक्टर अनिल कुमार सांडिल्य का विवाद से पुराना नाता रहा है। पुलिस के अनुसार उनकी ओर से इससे पहले भी गलत पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट तैयार किया गया है। इस मामले के सामने आने के बाद कहा जा रहा है कि एम्स की रिपोर्ट पीएमसीएच से मैच नहीं खाने की स्थिति में उनके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है।

दिल्ली से पटना तक विवादों से रहा है पुराना नाता

सूत्रों का कहना है कि छात्रा का पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट तैयार करने वाले डॉक्टर अनिल कुमार सांडिल्य का इससे पहले भी दिल्ली के आरएलएम अस्पताल में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट को लेकर दिल्ली पुलिस के साथ विवाद हुआ था। इस विवाद के बाद उन्होंने दिल्ली का आरएलएम अस्पताल छोड़कर पटना के पीएमसीएच अस्पताल को ज्वाइन कर लिया था। पीएमसीएच में डॉ अनिल कुमार सांडिल्य का विवाद होने पर ये पीएमसीएच छोड़कर मधेपुरा चले गए थे। लेकिन, ये फिर पीएमसीएच वापस लौट आए। एसआईटी के अनुसार डॉ अनिल कुमार सांडिल्य की ओर से दिए गए अधिकांश पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट विवादित होते हैं। डॉ अनिल कुमार सांडिल्य ने इससे पहले पटना के बहादुरपुर थाना कांड संख्या 377/2 दिनांक 09/09/24 103/3(5) BNS में भी विवादित पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट दिया गया था। लेकिन, जब एफएसएल रिपोर्ट आया तो ये अपने पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दिए गए टिप्पणी से पलट गए थे।

एम्स के रिपोर्ट का इंतजार

एसआईटी एम्स के रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। सूत्रों का कहना है कि एम्स से आने वाले रिपोर्ट के बाद अपना लाइन और एक्शन तय करेगी। पुलिस का कहना है कि एम्स का रिपोर्ट में अगर रेप की बात होती है तो पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में ले सकती है। अगर ऐसा नहीं हुआ तो पूरे मामले को आत्म हत्या बताकर क्लोज कर सकती है। इसके साथ ही गलत रिपोर्ट देने के आरोप में डॉ अनिल कुमार सांडिल्य पर जरूर कार्रवाई हो सकती है।