
जांच के लिए शंभू गर्ल्स हॉस्टल पहुंची पुलिस। फोटो -पत्रिका
पटना में शंभू गर्ल्स हॉस्टल मामले को लेकर एसआईटी जांच जैसे जैसे आगे बढ़ रहा है, पुलिस के जांच का दायरा भी बढ़ता जा रहा है। पुलिस के हाथ हालांकि अभी तक अपराधियों के गिरेबान तक नहीं पहुंच पाई है, लेकिन,पुलिस का दावा है कि शीघ्र ही इस घटना में संलिप्त सभी अपराधियों की गिरफ्तार कर लिया जायेगा। पुलिस ने अभी तक इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ चल रही है। शंभू गर्ल्स हॉस्टल के आस पास के लोगों ने भी एसआईटी के सामने हॉस्टल का काला सच बताया है। आस पास के लोगों के अनुसार प्रतिदिन हॉस्टल के बाहर गाड़ियों की कतार लगी रहती थी। इसके साथ ही गर्ल्स हॉस्टल के ऊपरे लड़के भी रहते थे। वे कई बार छात्राओं के सामने डबल मीनिंग शब्दों का इस्तेमाल किया करते थे। एसआईटी ने अपनी जांच में इसे नोट किया है।
इधर, पुलिस ने पांच जनवरी से लेकर 19 जनवरी तक के सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है। पुलिस की माने फुटेज से छेड़छाड़ की गई है। लेकिन, इसकी अभी जांच चल रही है। जांच के बाद ही पता चल पायेगा कि कितना छेड़छाड़ किया गया है। हॉस्टल प्रबंधन का कहना है कि छात्रा अपने कमरे में बेहोश थी, कमरे को तोड़कर उसको बाहर निकाला गया। लेकिन, कमरे के टूटने के कोई साक्ष्य पुलिस को नहीं मिले हैं। बच्ची के कमरे से निकलने के बाद कमरा क्यों साफ किया गया। बिस्तर के बेड शीट क्यों बदले गए? ये कुछ सवाल हैं जो पुलिस मंगलवार को हॉस्टल पहुंचकर जांच कर रही है। पुलिस का दावा है कि प्रारंभिक जांच में कई ऐसे तथ्य हाथ लगे हैं जो कि कई सवाल खड़े कर रहे हैं।
मंगलवार को SIT टीम की टीम महिला डीएसपी अनु कुमारी के साथ हॉस्टल की जांच करने पहुंची। तकरीबन 1 घंटे तक टीम हॉस्टल में रहकर छानबीन करने के बाद निकल गई। हॉस्टल के अंदर लिखे दरवाजे पर डेंजर और रेट को एसआईटी ने गंभीरता से लिया है। इसके साथ ही एक दरवाजे पर लिखा था कि आप दोस्ताना मिजाज रखते हैं तो अंदर आए वरना अंदर आना माना है। ऐसे ऐसे शब्द दरवाजे के बाहर लिखकर चिपकाए हुए थे। पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया है।
Published on:
20 Jan 2026 08:01 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
पटना
बिहार न्यूज़
ट्रेंडिंग
