scriptजनता पर रुपए खर्च करने में कांग्रेस दिलदार, भाजपाई कमजोर | Congress MLA ahead in spending MLA fund in Ratlam district | Patrika News
रतलाम

जनता पर रुपए खर्च करने में कांग्रेस दिलदार, भाजपाई कमजोर

मार्च तक खर्च नहीं की तो लैप्स हो जाएगी माननीय की राशि…करीब 50 दिन शेष..

रतलामFeb 13, 2022 / 08:02 pm

Shailendra Sharma

ratlam.jpg
रतलाम. वर्ष 2021-2022 के वित्तीय वर्ष को समाप्त होने में अब करीब 50 दिन शेष हैं। शासन प्रत्येक विधायक याने की माननीय को अपने विधानसभा क्षेत्र में जनहित या विकास के कार्य को करने के लिए 1 करोड़ 85 लाख रुपए देता है। रतलाम जिले की बात की जाए तो इस राशि को दिसंबर तक सबसे अधिक व्यय करने में कांग्रेस पार्टी के सैलाना विधायक हर्ष विजय गेहलोत सबसे आगे हैं, तो दूसरे नंबर पर आलोट विधायक मनोज चांवला है। जबकि भाजपा के तीन विधायक की तुलना की जाए तो जावरा विधायक पहले पायदान पर हैं। समय रहते इस राशि का व्यय नहीं किया गया तो यह लैप्स हो जाएगी।
प्रत्येक विधायक को मिलते हैं 1.85 लाख रुपए
शासन रोड निर्माण, नाली निर्माण, सामुदायिक भवन, आंगनवाड़ी भवन, कुपोषण मिटाने सहित कई प्रकार के निर्माण के लिए प्रत्येक विधायक को हर वित्तीय वर्ष में 1 करोड़ 85 लाख रुपए की राशि देता है। इस राशि का उपयोग आवंटन के बाद 1 अप्रेल से लेकर 31 मार्च तक माननीय को करना होता है। रतलाम जिले की बात करें तो सैलाना विधायक गेहलेात ने पेयजल, रोड निर्माण के ऊपर सबसे अधिक राशि का व्यय किया है। जबकि आलोट विधायक चांवला ने दिसंबर 2021 तक कोरोना में मदद, शिक्षा में मदद, रोड निर्माण, पेयजल समस्या समाधान के लिए राशि का व्यय अधिक किया है।


यह भी पढ़ें

पुलिस लेकर पहुंची पत्नी तो बारात लेकर भागा दूल्हा, जानिए पूरा मामला



भाजपा विधायक कंजूस निकले
शासन के द्वारा जारी की जाने वाली राशि को व्यय करने में भाजपा से निर्वाचित होकर आए माननीय कंजूस साबित हो रहे है। सबसे कम राशि शहर विधायक चेतन्य काश्यन ने व्यय की है तो जावरा विधायक आगे है। जबकि ग्रामीण विधायक रोड निर्माण पर अधिक ध्यान दे रहे हैं।

फैक्ट फाइल
विधानसभा – जारी राशि – बकाया राशि
रतलाम शहर – 29.44 लाख – 145.15 लाख रुपए
जावरा – 109.96 लाख – 60.03 लाख रुपए
रतलाम ग्रामीण – 53.04 लाख – 96.95 लाख रुपए
सैलाना – 133.64 लाख – 36.35 लाख रुपए
आलोट – 124.00 लाख – 25.99 लाख रुपए
यह भी पढ़ें

लिव इन में रह रहा था बेटा, अचानक पहुंचा पिता तो लड़की के साथ मिला, फिर जानिए क्या हुआ




जनता का रुपया जनता को समर्पित
शासन जो राशि विकास कार्य के लिए देता है, वो जनता का रुपया होता है। जनता का रुपया जनता को समर्पित किया गया है। ( हर्ष विजय गेहलोत, सैलाना विधायक)
कई कार्य मंजूर होने में है
मार्च समाप्त होने के पूर्व कई कार्य के लिए राशि मंजूर कर दी जाएगी। इसको लैप्स नहीं होने दिया जाएगा। कई कार्य पाइप लाइन में है व मंजूर होने वाले हैं। ( दिलीप मकवाना, ग्रामीण विधायक)

देखें वीडियो- पटरियों पर लेटे रहे युवक-युवती ऊपर से गुजर गई ट्रेन

https://www.dailymotion.com/embed/video/x87tpkg
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो