scriptCorona Update : 3 नए पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि, अब तक 175 केस पॉजिटिव | Coronavirus latest Update in ratlam district 5 july 2020 | Patrika News
रतलाम

Corona Update : 3 नए पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि, अब तक 175 केस पॉजिटिव

बीते 24 घंटों के दौरान रतलाम में कोरोना के 3 नए मामले सामने आए है। इसके बाद जिले में संक्रमित की कुल संख्या 175 हो गई है। हालांकि, अब तक 6 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं 143 ठीक भी हुए हैं। हालांकि, शहर में अब भी 26 केस एक्टिव हैं।

रतलामJul 06, 2020 / 11:06 pm

Faiz

Corona Update

Corona Update

रतलाम/ वैसे तो मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के औसत मामलों में कमी आई है। लेकिन, सूबे में कुछ जिले अब भी ऐसे हैं, जहां हालात लगातार बिगड़ रहे हैं। इन्हीं शहरों में से एक है रतलाम। जिले के शासकीय मेडिकल कॉलेज से रविवार रात तक 3 और रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। इनमें 2 रतलाम और 1 जावरा के केस हैं। हालांकि, रविवार को 5 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। जिले में अब तक कुल 175 पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं। इनमें से स्वस्थ हो चुके 143 मरीजों को छुट्टी दे दी गई है। 6 पॉजिटिव मरीजों की मौत हो चुकी है। वर्तमान में जिले में 26 एक्टिव केस बचे हैं।

 

पढ़ें ये खास खबर- MP Corona Update : मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या हुई 14930, अब तक 608 ने गवाई जान


नीमच में आज 5 प़ॉजिटिव केस

रविवार रात तक प्राप्त रिपोर्ट में 5 पॉजिटिव मरीज़ के सामने आने की पुष्टि हुई है। नोडल ऑफिसर भव्या मित्तल ने बताया कि, जिले में एक पॉजिटिव केस सामने आए हैं। वहीं, रविवार रात तक संक्रमितों की संख्या 454 हो गई है। अब तक कुल 426 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि, जिले में अब तक 7 मरीज संक्रमण के शिकार होकर अपनी जान गवा चुके हैं। जिले में अब भी 21 केस एक्टिव हैं।

 

पढ़ें ये खास खबर- सरकार गिराने का सवाल पूछने वाली छात्रा हुई ट्रोल, पुलिस बोली- सवाल पूछने का हक किसने दिया


उज्जैन में आज 2 पॉजिटिव

उज्जैन जिले में रविवार को 2 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पुष्टि हुई है। इसके बाद जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 866 हो गई है। जबकि, 71 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं, 780 ठीक भी हुए हैं। हालांकि, शहर में अब भी 15 केस एक्टिव हैं। इनमें से 90 मरीज़ ऐसे भी सामने आ चुके हैं, जिनमें कोरोना संक्रमण के लक्षण ही नहीं है, फिर भी इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

 

पढ़ें ये खास खबर- खुलासा : प्रेमिका की हो रही थी कहीं और शादी, मंडप में बैठने से पहले प्रेमी ने कर दी हत्या


मुरैना में एक दिन में सामने आए 36 पॉजिटिव

जिले में रविवार को कोरोना के 36 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद जिले में कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 654 हो चुकी है। यहां 5 मरीज की मौत भी हो चुकी है। इनमें से 229 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 420 केस अब भी एक्टिव हैं।

Home / Ratlam / Corona Update : 3 नए पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि, अब तक 175 केस पॉजिटिव

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो