2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खुलासा : प्रेमिका की हो रही थी कहीं और शादी, मंडप में बैठने से पहले प्रेमी ने कर दी हत्या

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर रतलाम निवासी दोषी पवन पांचाल को गिरफ्तार किया है, जिसका कहना है कि, वो युवती का प्रेमी है और युवती उसे धोखा देकर अन्य जगह शादी कर रही थी।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रतलाम

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 6 Jul 2020, 1:46 PM IST

Crime news

खुलासा : प्रेमिका की हो रही थी कहीं और शादी, मंडप में बैठने से पहले प्रेमी ने कर दी हत्या

रतलाम/ मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के जावरा में शादी से कुछ ही घंटों पहले दुल्हन की दर्दनाक हत्या का मामला सामने आया है। शादी समारोह में शामिल होने से पहले मेकअप कराने ब्यूटी पार्लर गई दुल्हन की कथित रूप से गला रेत हत्या कर दी। हालांकि, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर रतलाम निवासी दोषी पवन पांचाल को गिरफ्तार किया है, जिसका कहना है कि, वो युवती का प्रेमी है और युवती उसे धोखा देकर अन्य जगह शादी कर रही थी। हत्या के दोषी पकड़े गए युवक के साथ एक और व्यक्ति राम यादव भी शामिल था, जो भागने में कामयाब हो गया। फिलहाल, मृतका का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया गया है। वहीं, पुलिस एक अन्य आरोपी की तलाश में जुटी है।

पढ़ें ये खास खबर- खुशखबरी : फसल बीमा पॉलिसी में हुआ बड़ा बदलाव, इस तरह मिलेगा किसानों को लाभ


राजस्थान सीमा से हुई गिरफ्तारी

बता दें कि, दुल्हन सोनू यादव रविवार सुबह ही शाजापुर से जावरा आई थी और नागदा के युवक से रविवार शाम को उसका विवाह होना था। पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी के मुताबिक, सोनू यादव जब शादी के लिए तैयार होने अपनी बहन के साथ ब्यूटी पार्लर गई थी, तब प्रेमी युवक और उसके साथी ने वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि, घटना को अंजाम देकर दोनो युवक फरार हो गए थे, जिन्हें राजस्थान सीमा से गिरफ्तार किया गया है। सीसीटीवी कैमरे की मदद से पुलिस को आरोपी का पता चला था। आरोपी रतलाम में दुल्हन के रिश्तेदार का पड़ोसी है।

इस तरह दिया घटना को अंजाम

शाजापुर में रहने वाली 32 वर्षीय युवती का कुछ दिनों पहले ही उज्जैन जिले के गौरवकुमार से विवाह तय हुआ था। रविवार को जिनका विवाह जावरा के कोठारी रिसोर्ट में होना तय था। आयोजन से पहले दुल्हन अपनी छोटी बहन के साथ मेकअप के लिए ब्यूटी पार्लर गई। यहां कुछ पल बाद अचानक दोषी युवक और उसका साथी पार्लर में घुसे और मेकअप करा रही दुल्हन का चाकू से गला रेतकर भाग निकले। युवती की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

दो दिन पहले ही दे चुका था जान से मारने की धमकी

एसपी गौरव तिवारी के मुताबिक, आरोपी राम यादव निवासी दीनदयाल नगर ने साथी पवन पांचाल के साथ मिलकर हत्या की वारदात की है। तीन साल पहले राम यादव के घर के पास रहने वाले रिश्तेदार के यहां सोनू यादव आई थी। तब राम व युवती की जान पहचान हुई। दोनों फोन पर व सोशल मीडिया पर बातें भी करते थे।

पढ़ें ये खास खबर- फेरों से पहले दूल्हा के सामने आया दुल्हन का ऐसा वीडियो, मंडप के बजाए पहुंची जेल

तलाकशुदा थी युवती

सोनू यादव की कुछ साल पहले उज्जैन निवासी युवक से शादी हुई थी, कुछ कारणों से वह रिश्ता टूट गया और तलाक हो गया था। अब यह दूसरी शादी नागदा के जैन समाज के युवक से कर रही थी। मामले की जांच में शाजापुर पुलिस भी जुट गई है, जावरा पुलिस से मामले में जानकारी ली गई है।