
देशी गोवंश संवर्धन में रतलाम के 12 पशुपालकों ने मारी बाजी, 7 लाख के पुरस्कार मिलेंगे, सुखेड़ा के मुकेश परमार की गाय ने दिया रोजाना 17.23 लीटर दूध, चार वृंदावन ग्रामों में हुई प्रतियोगिता
रतलाम। जिले के चार गांवों में आयोजित देशी गोवंश संवर्धन योजना में सुखेड़ा की देशी ग्रेडेड गिर गाय ने बाजी मारी है, जो 17.23 लीटर दूध देती हैं। प्रतियोगिता 27 से 31 अक्टूबर तक आयोजित की गई। प्रतियोगिता में तीन समय के औसत दुग्ध उत्पादन के आधार पर चयन किया गया।
जिले में देशी गोवंश संवर्धन और दुग्ध उत्पादन को प्रोत्साहित करने के लिए संचालित गोपालकृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना के अन्तर्गत चार वृंदावन ग्रामों के 12 पशुपालकों को विजेता घोषित किया गया है। इसमें सुखेड़ा में मुकेश कुमार परमार की ग्रेडेड गिर गाय 17.23 लीटर उत्पादन के साथ अव्वल रही। इन्हें कुल 7 लाख रुपए की पुरस्कार राशि वितरित की जाएगी।
इन्होंने भी मारी बाजी
ग्राम बिरमावल में अमृतलाल पाटीदार की साहिवाल गाय ने प्रतिदिन 10.95 लीटर दूध देकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। ग्राम करिया में नंदकिशोर पाटीदार की ग्रेडेड साहिवाल गाय ने 9.885 लीटर दूध देकर पहला स्थान हासिल किया। वहीं खामरिया में धरम कुँवर की गिर गाय ने 14.88 लीटर औसत उत्पादन के साथ बाजी मारी। देशी गोवंश संवर्धन में रतलाम के 12 पशुपालकों ने मारी बाजी, 7 लाख के पुरस्कार मिलेंगे, सुखेड़ा के मुकेश परमार की गाय ने दिया रोजाना 17.23 लीटर दूध, चार वृंदावन ग्रामों में प्रतियोगिता हुई ।
1 लाख रुपए प्रथम पुरस्कार
प्रत्येक ग्राम में प्रथम पुरस्कार एक लाख, द्वितीय 50 हजार और तृतीय पुरस्कार 25 हजार रुपए दिया जाएगा। राशि डीबीटी के माध्यम से बैंक खातों में अंतरित होगी। पशुपालन एवं डेयरी विभाग के उपसंचालक डॉ. केएल डामोर ने बताया कि जिले में डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना के अन्तर्गत 13 हितग्राहियों को डेयरी इकाई स्थापना के लिए बैंक ऋण उपलब्ध कराया गया है। वहीं पशुपालन किसान क्रेडिट कार्ड योजना में 2308 पशुपालकों को कुल 6 करोड़ 35 लाख 49 हजार रुपए का ऋण स्वीकृत हुआ है।
चार गांवों के विजेता पशुपालक
गांव प्रथम स्थान औसत दूध
सुखेड़ा मुकेश कुमार परमार 17.23 लीटर
खामरिया धरम कुँवर 14.88 लीटर
बिरमावल अमृतलाल पाटीदार 10.95 लीटर
करिया नंदकिशोर पाटीदार 9.885 लीटर
Updated on:
2 Nov 2026, 10:37 PM IST
Published on:
2 Nov 2026, 10:29 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.