किस आधार पर रिकार्ड में हुआ नाम दर्ज
तहसीलदार नित्यानंद पाण्डेय ने हाथीखाना स्थित जमीन के मामले में बताया कि खसरे सर्वे नंबर 535 रकबा 0.139 भूमिस्वामी आबिद अली पिता यूसुफअली व सैफुद्दीन, तेहजुब हुसैन पिता फकरूद्दीन बोहरा के नाम पर राजस्व रिकार्ड में दर्ज है। भूमिस्वामी स्वत्व में भूमि सर्वे नं. 535 वर्ष 1957-58 से आज दिनांक तक भूमि स्वामी के पूर्वजों के नाम पर दर्ज थी। जबकि सर्वे नं. 536 रकबा 8.536 जो वर्ष 1957-58 में आबादी दर्ज थी तथा वर्तमान में राजस्व रिकार्ड मे नजूल आबादी दर्ज है। सर्वे नं. 535 व 536 का वर्ष 1911-12 के खसरा किश्तवार मौजा नंबर हदबस्त तहसील रियासत जावरा बाबत 1911-12 संवत 1968-69 के अनुसार सर्वे 898, 2361, 2363 से बना है, 1911-12 के रिकार्ड अनुसार वर्तमान सर्वे नं. 535, 536 (898 आबादी) (2161 आबादी) (2363 आबादी) से बना हुआ है। वर्तमान में सर्वे 535 जो सन् 1957 से आज तक भूमिस्वामी स्वत्व में आबीदअली पिता यूसुफ अली व सैफुद्दीन, तेहजुम हुसैन के नाम से राजस्व रिकार्ड में दर्ज है, जो किस आधार पर आया उल्लेख ही नही है।