नगर पालिका में शासकीय दरों पर आधार कार्ड में करेक्शन तथा नवीन आधार कार्ड बनाने के लिए कलेक्टर के आदेश पर मशीन लगाई गई, लेकिन राजनैतिक उठापटक के चलते उक्त मशीन बंद कर दी गई। नपा में नए व्यक्ति को तैनात किया गया, लेकिन वर्तमान में उक्त सेंटर भी बंद पड़ा है। हालाकि शहर के दो बैंकोंं में आधार कार्ड पंजीयन सेंटर बनाया गया है, लेकिन वहां भी कुछ लोगो की मिली भगत से अवैध वसूली जारी है। बैंक में जब उक्त आवेदनकर्ता पहुंचता है और अपने आधार में सुधार करवाता है, तो यहां भी उस आवेदनकर्ता से रुपए लिए जाते है, ऐसे में एक ही आधार कार्ड में सुधार के लिए आवेदनकर्ता को दो जगह रुपए देना पड़ रहे है।