जावरा। स्वच्छता अभियान में रैंक बनाने की इंतजार कर रही नपा को यहां की कुछ कॉलोनियां आइना दिखा रही है। इससे अभियान पूरी तरह फेल नजर आ रहा है। सज्जन विहार कॉलोनी शहर की पॉश कॉलोनियों में शुमार है, नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 30 के तहत यहां करीब 33 परिवार निवासरत है, कॉलोनीवासियों ने मुलभूत सुविधाओं के लिए नपा को विकास शुल्क, जलकर तथा भवन व सम्पत्ती कर भी पूर्ण रुप से जमा करवा दिया है, लेकिन पूर्व नपाध्यक्ष और वार्ड के पार्षद तथा उपाध्यक्ष के आपसी संबंधों में खटास के चलते कॉलोनीवासी मुलभूत सुविधाओं से वंचित थे। करीब चार माह पूर्व नपा सीएमओ से कॉलोनीवासियों ने समस्याओं को लेकर चर्चा की तो उन्होने कॉलोनी की पाईप लाईन को नपा की लाईन से जोड़ दिया,जिससे पानी तो मिल गया, लेकिन कॉलोनी में लगा नलकुप उपयोग से बाहर हो गया। कॉलोनाईजर ने बगीचा तो बनाया लेकिन विरान पड़ा है, इन दिनों बगीचा डस्टबीन बना हुआ है। सफाई के अभाव में यहा कचरे के ढेर लगे रहते है। लेकिन इस और नपा ध्यान नहीं दे रही है।