नगर पालिका सीएमओं डॉ केशवसिंह सगर ने बताया कि पूरे शहर में नगर पालिका द्वारा कैलाशमान टंकी, रामबाग टंकी, सीएमओ बंगले के पीछे की टंकी, इकबाल गंजी टंकी के साथ ही चौपाटी स्थित टंकी से शहर को पेयजल की आपूर्ति की जाती है। वहीं शहर की विभिन्न कॉलोनियों तथा मोहल्लों में पेयजल के लिए नलकुप भी नपा द्वारा संचालित किए जा रहे थे, ऐसे में रहवासियों को नल तथा नलकुप दोनो से जलापूर्ति की जा रही थी, नपा पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा था।