मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 से 72 घंटों में बेहतर बारिश का अनुमान लगाया गया है। इस दौरान मालवा में रतलाम, मंदसौर, नीमच, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर मालवा में भारी बारिश होने की चेतावनी दी गई है। इन सब के बीच खेत में किसानों ने बोवनी की थी, अब वे बेहतर बारिश का इंतजार कर रहे है। कृषि विभाग ने 4 इंच की बारिश के बाद बोवनी की सलाह दी थी, अब विभाग कह रहा है कि उपज पर कीड़े लगे तो कीटनाशक दवा का छिड़काव किया जाए।