रतलाम. नवतपा को शुरू हुआ छह दिन हो गए है। इन छह दिन में लगाातर तापमान कम हो रहा है। सुबह से लेकर देर रात तक ठंडी हवाएं चल रही है। कोरोना वायरस के दौरान लगे लॉकडाउन में घर में रहने वाले लोगों से लेकर बाहर निकलने वालों को इन हवाओं से राहत मिल रही है। नवतपा के पूर्व के मुकाबले इन दिनों 2 डिग्री सेल्सियस तापमान कम हो गया है। इससे जो राहत गर्मी में मिली है, उससे आमजन प्रसन्न है। मौसम विभाग ने नवतपा में भी बारिश होने की बात कही है। नवतपा में बारिश होती है तो पिछले 10 वर्षो में यह तीसरी बार होगा जब नवतपा में बारिश होगी।