26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Ratlam / रतलाम का कुंडाल-कोटेश्वर डैम प्रशासन की कार्रवाई से सुर्खियों

रतलाम का कुंडाल-कोटेश्वर डैम प्रशासन की कार्रवाई से सुर्खियों

कलेक्टर के निर्देश पर प्रशासन, बिजली कंपनी और जल संसाधन विभाग की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई, पेयजल के लिए आरक्षित पानी पर सेंधमारी, प्रतिबंध के बावजूद बांध के डूब क्षेत्र में चोरी-छिपे सिंचाई, 12 पंपों की जब्ती
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रतलाम

•

image

Gourishankar singh Jodha

•

Updated: 26 Nov 2026, 9:59 PM IST

Breaking News Ratlam Collector takes action

कलेक्टर के निर्देश पर प्रशासन, बिजली कंपनी और जल संसाधन विभाग की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई, पेयजल के लिए आरक्षित पानी पर सेंधमारी, प्रतिबंध के बावजूद बांध के डूब क्षेत्र में चोरी-छिपे सिंचाई, 12 पंपों की जब्ती

रतलाम। जिले का कुंडाल-कोटेश्वर डैम फिर एक बार गुरुवार को कलेक्टर अजय कटेसरिया के निर्देश पर की गई कार्रवाई के बाद सुर्खियों में आ गया हैं। यहां डूब क्षेत्र में प्रशासन, बिजली कंपनी और जल संसाधन विभाग की संयुक्त टीम ने सिंचाई पर प्रतिबंध के बावजूद मोटर-पंप लगाकर पानी खींचने वालों पर सख्त कार्रवाई की है।

कलेक्टर अजय कटेसरिया के निर्देश पर पहुंची संयुक्त टीम ने मौके से 12 मोटर-पंप जब्त किए। इनमें 7 सबमर्सिबल और 5 ओपनवेल पंप शामिल हैं। बांध में जल उपलब्धता कम होने के कारण प्रशासन ने सिंचाई पर प्रतिबंध लागू किया है, ताकि पेयजल के लिए उपलब्ध पानी का संरक्षण और उचित प्रबंधन किया जा सके। इसके बावजूद डूब क्षेत्र में मोटर-पंप के जरिए सिंचाई किए जाने की जानकारी मिलने पर प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई की।

कार्रवाई में तीन विभागों की संयुक्त टीम

तहसीलदार रतलाम ग्रामीण मनीष जैन ने बताया कि प्रतिबंध का उल्लंघन करने की सूचना पर प्रशासन, मध्यप्रदेश विद्युत मंडल और जल संसाधन विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान सिंचाई में उपयोग किए जा रहे 12 मोटर-पंप जब्त किए गए। मौके पर पंचनामा तैयार कर नियमानुसार जब्ती की कार्रवाई की गई। कार्रवाई में तहसीलदार मनीष जैन, बिजली कंपनी के कर्मचारी और जल संसाधन विभाग के उपयंत्री शामिल रहे। प्रशासन ने जल संरक्षण के लिए लागू प्रतिबंध का पालन सुनिश्चित करने की दिशा में यह कार्रवाई की।

जिले के 7 गांवों के 1803 हेक्टेयर क्षेत्र में होगी सिंचाई

कलेक्टर अजय कटेसरिया की अध्यक्षता में उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग की पर मोर क्रॉप योजना अंतर्गत प्रेशराइज्ड इरिगेशन परियोजना के संबंध में बैठक कलेक्टर कार्यालय सभागार में आयोजित की गई। बैठक में परियोजना की प्रगति एवं किसानों को लाभान्वित करने की प्रक्रिया की समीक्षा की गई। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत वैशाली जैन सहित उद्यानिकी एवं कृषि विभाग के अधिकारी तथा किसान उपस्थित थे।

कुंडाल डैम से पानी की चोरी पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश

बैठक के दौरान किसानों द्वारा कुंडाल डैम से पानी चोरी किए जाने की शिकायत पर कलेक्टर कटेसरिया ने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि डैम से पानी चोरी करने के लिए उपयोग की जा रही अवैध मोटरों को तत्काल जब्त करने की कार्रवाई करें। उन्होंने जल संसाधन विभाग को स्पष्ट निर्देश दिए कि कहीं भी पानी की चोरी नहीं हो, इसकी निगरानी करें तथा शिकायत प्राप्त होने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करें।

7 गांवों के 1803 हेक्टेयर क्षेत्र को मिलेगा सिंचाई का लाभ

प्रेशराइज्ड इरिगेशन परियोजना अंतर्गत रतलाम विकासखंड के सात गांव पिपलोदी, पिपलोदीखेड़ा, रावदिया, उमरन, बावड़ीखेड़ा, पिपलखूंटा एवं बिरमावल के किसानों को सिंचाई सुविधा का लाभ मिलेगा। परियोजना से कुल 1803 हेक्टेयर सिंचाई क्षेत्र लाभान्वित होगा। परियोजना अंतर्गत 766 किसानों को लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया है। अब तक 374 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं, जिनमें से 146 कार्यादेश स्वीकृत किए जा चुके हैं।

ड्रिप एवं स्प्रिंकलर से होगी सिंचाई

प्रेशराइज्ड इरिगेशन परियोजना के अंतर्गत किसानों को ड्रिप, मिनी स्प्रिंकलर एवं पोर्टेबल स्प्रिंकलर उपलब्ध कराए जाएंगे। इससे किसानों को सिंचाई के लिए आधुनिक तकनीक का लाभ मिलेगा तथा जल उपयोग की दक्षता बढ़ाने में मदद मिलेगी।