scriptलुनेरा को फिर मिली भाजपा के जिला मुखिया की कमान | Lunera again gets command of the District Head of BJP | Patrika News
रतलाम

लुनेरा को फिर मिली भाजपा के जिला मुखिया की कमान

उज्जैन संभाग में चार जिलाध्यक्ष घोषित, मंदसौर-नीमच का नाम होल्ड पर

रतलामDec 06, 2019 / 12:01 am

sachin trivedi

patrika

patrika

रतलाम. भारतीय जनता पार्टी ने जिलों के मुखिया की पहली सूची गुुरुवार की देररात को जारी कर दी। रतलाम जिलाध्यक्ष के पद पर वर्तमान जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा को फिर मौका दिया गया है। वहीं, मंदसौर और नीमच के जिलाध्यक्ष के नाम होल्ड पर रखे हैं। उज्जैन संभाग से तीन जिलाध्यक्ष घोषित हुए है तो इंदौर संभाग से भी तीन नाम आए है।
10 संभागों के विभिन्न जिलों के जिलाध्यक्षों की सूची जारी
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय ने 10 संभागों के विभिन्न जिलों के जिलाध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। रतलाम भाजपा जिलाध्यक्ष पद पर राजेन्द्रसिंह लुनेरा का नाम जारी किया गया है। 30 नवंबर को जिला संगठन चुनाव विनोद गोटिया ने रायशुमारी के जरिए भाजपा जिलाध्यक्ष का निर्वाचन कराया था। गोटिया ने पैनल तैयार कर प्रदेश चुनाव समिति को भेजा था। इस पैनल के आधार पर गुुरुवार की रात को प्रदेश चुनाव सह अधिकारी विजेश लूनावत और प्रदेश चुनाव अधिकारी हेमंत खंडेलवाल के हस्ताक्षर से नए जिलाध्यक्षों की सूची जारी की गई है। इसमेें रतलाम में राजेन्द्रसिंह लुनेरा को कमान सौंपी गई है तो मंदसौर और नीमच जिले के जिलाध्यक्षों के नाम फिलहाल होल्ड पर है।
patrika
IMAGE CREDIT: patrika
इंदौर-उज्जैन से सात नाम घोषित
जारी सूची में भाजपा ने इंदौर और उज्जैन संभाग से सात जिलाध्यक्षों के नाम जारी किए है। इनमें इंदौर से खंडवा, बड़वानी और आलीराजपुर तथा उज्जैन से उज्जैन नगर, ग्रामीण, शाजापुर और रतलाम शामिल है। शेष नाम अन्य संभागों के जिलों के जारी किए गए है।
patrika
IMAGE CREDIT: patrika

Home / Ratlam / लुनेरा को फिर मिली भाजपा के जिला मुखिया की कमान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो