scriptBREAKING एमपी में उपचुनाव के पहले कांगे्रस में बड़ा बदलाव, बदल दिए 11 अध्यक्ष | Major change in Congress before MP by-election, 11 presidents replaced | Patrika News
रतलाम

BREAKING एमपी में उपचुनाव के पहले कांगे्रस में बड़ा बदलाव, बदल दिए 11 अध्यक्ष

मध्यप्रदेश में होने वाले 22 सीट पर होने वाले उपचुनाव के पहले चल रही सियासत के बीच कांगे्रस ने कोरोनावायरसकाल में बड़ा बदलाव करते हुए मध्यप्रदेश के 11 अध्यक्षों को बदल दिया है। इसमे कई जगह भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिंया समर्थकों को अध्यक्ष बनाया गया है। रतलाम में पूर्व सांसद कांतिलाल भूरिया के करीबी महेंद्र कटारिया को शहर की कमान सौप दी गई है।

रतलामMay 20, 2020 / 02:39 pm

Ashish Pathak

congress party

congress party

रतलाम. मध्यप्रदेश में होने वाले 22 सीट पर होने वाले उपचुनाव के पहले चल रही सियासत के बीच कांगे्रस ने कोरोनावायरसकाल में बड़ा बदलाव करते हुए मध्यप्रदेश के 11 अध्यक्षों को बदल दिया है। इसमे कई जगह भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिंया समर्थकों को अध्यक्ष बनाया गया है। रतलाम में पूर्व सांसद कांतिलाल भूरिया के करीबी महेंद्र कटारिया को शहर की कमान सौप दी गई है। महेंद्र कटारिया छात्र जीवन से एनएसयुआई से जुडे़ व कई पदों पर रहने के अलावा नगर निगम में अनेक बार पार्षद भी बने है।
इस दिन से बदलेगा आपके शहर में वेदर, होगी झमाझम बारिश

Major change in Congress before MP by-election, 10 presidents replaced
कांगे्रस पार्टी के जनरल सेकेट्री केसी वेणुगोपाल ने बुधवार दोपहर को बदलाव की सूची जारी करते हुए कोरोना वायरस के दौरान शांत पड़ी जिले की राजनीति में गर्माहट ला दी है। यहां पर विनोद मिश्रा मामा के स्थान पर छात्र जीवन से कांग्रेस की राजनीति में सक्रिय नेता महेंद्र कटारिया को शहर कांगे्रस की कमान सौप दी है। कटारिया सबसे अधिक चर्चा में वर्ष 1989 – 1990 में आरक्षण विरोधी आंदोलन के दौरान आए थे। तब शहर में करीब 11 हजार विद्यार्थियों को अपने दम पर एक करके एक माह तक बड़ा आंदोलन किया था। इसके बाद ही कांगे्रस ने कटारिया को कई पद से नवाजा था।
हो गया निर्णय, इस दिन से चलेगी ट्रेन, यह रहेगा तरीका

Major change in Congress before MP by-election, 10 presidents replaced
विधानसभा में रहे दावेदार
वर्ष 2013 व 2018 के विधानसभा चुनाव के दौरान शहर विधानसभा सीट से महेंद्र कटारिया टिकट के दावेदार रहे थे। हालांकि तब उनको टिकट नहीं मिला, लेकिन इसके बाद व इसके पूर्व वे लगातार नगर निगम में पार्षद रहे। शहर के मित्र निवास रोड क्षेत्र में रहने वाले कटारिया के नाम पर बताया जाता है कि मेहनत अखिल भारतीय कांगे्रस कमेटी के सदस्य खुर्शीद अनवर, पूर्व सांसद कांतिलाल भूरिया ने की है।
एक मई से चलेगी ट्रेन, इन स्टेशन पर होगा ठहराव

congress digvijay singh
यहां के अध्यक्ष बदले
कांग्रेस ने रतलाम शहर के अलावा श्योरपुर में अतुल चौहान को, ग्वालियर ग्रामीण में अशोक कुमार ङ्क्षसह को, विदिशा में कमल सिलकारी, सीहोर में डॉ. बलवीर तोमर, शिवपुरी में श्रीप्रकाश शर्मा, गुना शहर में मानसिंह पसरोदा, गुना ग्रामीण में हरी विजयवारगिया, सिंगरोली में अरविंद सिंह चंदेल, देवास ग्रामीण में अशोक पटेल को कमान सौपी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो