30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना की तीसरी लहर की सतर्कता : प्रदेश में पहली बार बनी ‘मास्क की दीवार’, जानिये क्या है इस दीवार का महत्व

कोरोना नियंत्रण के लिये MP की पहली मास्‍क की दीवार का शुभांरभ, रतलाम की मानव सेवा समिति रक्‍त केन्‍द्र पर बनाई गई मास्‍क की दीवार।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रतलाम

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 1 Aug 2021, 8:42 PM IST

News

कोरोना की तीसरी लहर की सतर्कता : प्रदेश में पहली बार बनी 'मास्क की दीवार', जानिये क्या है इस दीवार का महत्व

रतलाम। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद जिला रतलाम और मानव सेवा समिति के मार्गदर्शन में रक्‍त मित्र कचरू राठौड ग्राम पलसोडा के सौजन्‍य से ब्‍लड बैंक में मास्‍क की दीवार का शुभांरभ किया गया। ब्‍लड बैंक में रोजाना सैकड़ों लोग आते-जाते है, उनमें से कई लोग बिना मास्‍क के होते है। ऐसे लोगों को नि:शुल्‍क मास्‍क मिल सके और ब्‍लड बैंक संक्रमण मुक्‍त रह सके, इसी को ध्‍यान में रखकर कोरोना नियंत्रण के लिये प्रदेश की पहली मास्‍क की दीवार की शुरुआत की गई है।

पढ़ें ये खास खबर- MP में फिर बढ़ा कोरोना का खतरा : एक सप्ताह में दोगुनी हो गई नए केस वाले जिलों की संख्या, छोटे इलाकों में सामने आ रहे संक्रमित

देखें खबर से संबंधित वीडियो...

जिसे जरूरत हो, वो 'मास्क की दीवार' से ले सकता है मास्क

मानव सेवा समिति अध्‍यक्ष मोहनलाल पाटीदार 'मुरलीवाला' और मध्य प्रदेश जन-अभियान परिषद के जिला समन्‍वयक रत्‍नेश विजयवर्गीय के द्वारा इस विशेष मास्क की दीवार का शुभारंभ किया गया। बता दें कि, मास्‍क की दीवार से हर वो शख्स जिसे मास्क की जरूरत है, वो यहां से खुद की सुरक्षा के लिये यहां से मास्क ले जा सकते हैं। इसके अलावा, जो भी व्‍यक्ति यहां मास्क दान करना चाहे, वो अपनी स्वेच्छा से समिति से संपर्क कर मास्क का दान कर सकते है। उनके द्वारा दान किये गए मास्क को लोगों की जरूरत के लिये मास्‍क दीवार पर लगाया जाएगा।

पढ़ें ये खास खबर- कोरोना काल में लाभ कमाने मध्य प्रदेश में संचालित हो गए थे कई नर्सिंग होम, सरकार ने 60 पर जड़ा ताला, 392 को भेजा नोटिस


मास्क की दीवार बनाने का उद्दैश्य

मोहनलाल मुरलीवाला ने बताया कि, मास्‍क की दीवार अभियान से संक्रमण कि चेन तोड़ने में महत्‍वपूर्ण सबित होगी, अन्‍य लोग भी इससे प्रभावित होकर अपने-अपने क्षेत्र में इस तरह की शुरुआत कर सकते हैं। वहीं, रत्‍नेश विजयवर्गीय ने कहा कि, सरकार और समाज के सयुंक्‍त प्रयासों से सभी अभियान सफल होते है और आज इसी दिशा में रक्‍त मित्र कचरू राठौड़ के सौजन्‍य से मास्‍क की दीवार शुरु की गई है। कचरू राठौड ने कहा कि, 'मैं और मेरा परिवार स्‍वयं कोरोना से संक्रमित रहा, मुझे मास्‍क का महत्‍व पता है, इसी वजह से मेने आज इस तरह की प्रदेश की पहली मास्‍क की दीवार की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि, इसके साथ ही मेरा ये भी प्रयास रहेगा कि, अधिक से अधिक शहरों के इलाकों में इस तरह की मास्क की दीवार बन सके।

पढ़ें ये खास खबर- अब इन शर्तों को मानें बिना श्रद्धालु नहीं कर सकेंगे महाकाल मंदिर में एंट्री, नियम तोड़ने वाले पर लग सकता है महाकाल में प्रवेश पर बैन


इन लोगों की सहभागिता से बनी 'मास्क की दीवार'

इस अवसर पर रक्‍त मित्र कचरू राठौड़, परामर्शदाता अभिषेक चौरसिया, जितेन्‍द्र राव, राकेश पांचाल,संजय पाटीदार, राजेश पाटीदार, आनंद पाटीदार, सुवालाल, आदि उपस्थित रहे।