रतलाम

नवरात्रि 2019 के दौरान करें इन देवी के मंत्रों का जाप

Navratri Me Mantra Jaap Ka Labh : नवरात्रि 2019 का त्यौहार अब करीब है। प्यार से लेकर धन की समस्या बस नौ रात किए जाने मंत्र जप से दूर हो सकती है। जरुरत है सच्ची आस्था के साथ इन मंत्र के जप को सही विधि से करने की। देवी के मंत्र से संसार में हर जगह सफलता मिलती है।

रतलामSep 22, 2019 / 10:51 am

Ashish Pathak

Navratri Me Mantra Jup Ka Labh

रतलाम। Navratri Me Mantra Jup Ka Labh : नवरात्रि 2019 का त्यौहार अब करीब है। प्यार से लेकर धन की समस्या बस नौ रात किए जाने मंत्र जप से दूर हो सकती है। जरुरत है सच्ची आस्था के साथ इन मंत्र के जप को सही विधि से करने की। इस दौरान अलग-अलग मंत्र अलग – अलग फल देते है। ये बात रतलाम के प्रसिद्ध ज्योतिषी वीरेंद्र रावल ने कही। वे भक्तों को नवरात्रि 2019 में मंत्र जप के लाभ के बारे में बता रहे थे।
MUST READ : नवरात्रि 2019 : इसलिए देवी को कहते है दुर्गा, यहां पढे़ं पूरी कहानी

सबसे पहले गायत्री मंत्र का लाभ

प्रसिद्ध ज्योतिषी वीरेंद्र रावल ने बताया कि नवरात्रि में गायत्री का अनुष्ठान करने से मनुष्य को सूर्य ग्रह के शुभ फल प्राप्त होते हैं। इस समय गायत्री मंत्र का जाप करने से स्वास्थय लाभ मिलता है। अगर आपको किसी रोग ने घेर रखा है तो वह भी इस समय में ठीक हो जाएगा। इस मंत्र का जाप करने से संतान, विद्या और प्रेम संबंध आदि का भी लाभ मिलता है।
MUST READ : Dharma Karma जब देवी को खाने आया था शेर, फिर हुआ यह…

Gupt Navratri : 9 दिन में से किसी भी एक दिन कर लें ये असरदार उपाय, मां दुर्गा भवानी भर देगी झोली
भुवनेश्वरी देवी के मंत्र से लाभ

प्रसिद्ध ज्योतिषी वीरेंद्र रावल ने कहा कि भुवनेश्वरी देवी को धन की देवी कहा जाता है। ये भूमि से लेकर मकान से लाभ दिलाती है। अगर आपको कोई मकान खरीदना है या उसकी बिक्री करना है तो नवरात्रि में भुवनेश्वरी देवी के मंत्र जाप से लाभ मिलता है। इसके अलावा ये देवी के मंत्र से मंगल ग्रह की शांति भी होती है।
MUST READ : इस करवा चौथ 2019 पर करें यह टोटका, पति रहेगा काबू में

Navratri 2019 date time puja vidhi
काली के मंत्र से लाभ

प्रसिद्ध ज्योतिषी वीरेंद्र रावल ने बताया कि काली व भद्रकाली दो अलग-अलग देवी है। इस बात को ध्यान रखना जरूरी है। काली के मंत्र से जहां कार्यो की रुकावट दूर होती है वहीं भद्रकाली के मंत्र से व्यक्ति विशेष जो परेशान कर रहा हो, वो दूर होता है। नवरात्रि में काली व भद्रकाली के मंत्र जप से लाभ लिया जा सकता है।
MUST READ : सर्वपितृ अमावस्या 2019 : कुंडली में है पितृ दोष तो करें यह आसान उपाय

navratri
बगलामुखी दिलाती जीत

प्रसिद्ध ज्योतिषी वीरेंद्र रावल ने कहा कि बगलामुखी माता के बारे में हर कोई जानता है। ये देवी कोर्ट में चल रहे मुकदमों में जीत दिलाती है। अगर आप सही है तो आपकी जीत को इन देवी की आराधना से कोई नहीं रोक सकता है। इनके अलावा चुनाव से लेकर जीवन की हर बाधा में जीत के लिए ये देवी की आराधना का महत्व है।
MUST READ : हिंदू पंचांग कैलेंडर 2019 – 2020 हिंदी में

navratri
IMAGE CREDIT: NET
त्रिपुरसंदुरी देवी देती राजसत्ता

प्रसिद्ध ज्योतिषी वीरेंद्र रावल ने बताया कि त्रिपुरसंदुरी देवी के मंत्र का जप नवरात्रि में करने पर राजसत्ता के समान जीवन मिलता है। इन देवी के मंत्र का जप करने से संसार के हर सुख का भोग करने का लाभ मिलता है। जीवन में कोई शत्रु नहीं होता है व हर कोई मोहित होकर खींचा चला आता है।
MUST READ : शुभ विवाह मुहूर्त 2020 : एक साल में सिर्फ 56 दिन होंगे सात फेरे

Sharadiya Navratri: इन 6 दिन विशेष योग के साथ होगी देवी की आराधना
सही विधि जरूरी है

प्रसिद्ध ज्योतिषी वीरेंद्र रावल ने कहा कि जप करने में मंत्र का सही उच्चारण, पूजन की सही विधि आदि जरूरी है। इसके अलावा जब भी मंत्र का जप हो किसी व्यक्ति या समुह के कल्याण की भावना हो तो ही फल बेहतर मिलता है। अगर मन में किसी को नुकसान पहुंचाने की भावना है तो लाभ नहीं होता है।
MUST READ : सूर्य ग्रहण 2020 : दो ग्रहण बनाएंगे युद्ध के हालात

VIDEO मध्यप्रदेश के रतलाम में तालाब फूटा, मकान गिरा, एक महिला की मौत

नवरात्रि व दिवाली पूजा में कलश स्थापना का महत्व
श्राद्ध 2019 : वो सब जो आप जानना चाहते है

करवाचौथ 2019 : पत्नी को राशि अनुसार दे उपहार

दिवाली 2019 : मां लक्ष्मी की पूजा करते समय पहनें इस रंग के कपड़े, बरसेगा धन
दीपावली की है चार कहानी, अपने बच्चों को जरूर बताएं

navratri_4.jpg
हर मनोकामना पूर्ण करें

प्रसिद्ध ज्योतिषी वीरेंद्र रावल ने बताया कि अगर आप भी चाहते हैं कि मां आपकी हर मनोकामना पूर्ण करें तो नवरात्र‍ि के नौ दिन मां के अलग-अलग स्‍वरूपों के लिए हर दिन मंत्रों का जाप करें.
1 दिन: मां शैलपुत्री

ॐ देवी शैलपुत्र्यै नमः॥

2 दिन: मां ब्रह्मचारिणी

ॐ देवी ब्रह्मचारिण्यै नमः॥

3 दिन: मां चंद्रघंटा

ॐ देवी चन्द्रघण्टायै नमः॥

4 दिन: मां कुष्‍मांडा
ॐ देवी कूष्माण्डायै नमः॥

5 दिन: मां स्‍कंदमाता

ॐ देवी स्कन्दमातायै नमः॥

6 दिन: मां कत्‍यायनी

ॐ देवी कात्यायन्यै नमः॥

7 दिन: मां कालरात्री

ॐ देवी कालरात्र्यै नमः॥
8 दिन: मां महागौरी

ॐ देवी महागौर्यै नमः॥

9 दिन : मां सिद्ध‍िदात्री

ॐ देवी सिद्धिदात्र्यै नमः॥

MUST READ :

नवरात्रि व दीपावली के समय कई ट्रेन रहेगी कैंसल, यहां पढे़ं पूरी लिस्ट
Navratri 2019: पूजा विधि, कलश स्थापना समय, शुभ मुहूर्त, सामग्री, यहां पढ़ें पूरी खबर

Dharma Karma: नींबू का एक टोटका, देता है जॉब से लेकर प्यार में सफलता

Home / Ratlam / नवरात्रि 2019 के दौरान करें इन देवी के मंत्रों का जाप

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.