30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नवरात्रि व दीपावली के समय कई ट्रेन रहेगी कैंसल, यहां पढे़ं पूरी लिस्ट

Trains Will Be Canceled: अगर आपको लगता है कि आप त्यौहार के समय आराम से अपने परिवार के साथ खुशियां साझा कर सकते है तो आप गलत है। रेलवे ने त्यौहार के समस ही कई ट्रेन को निरस्त कर दिया है। बदले में अन्य कोई सुविधा नहीं दी जा रही है। रेलवे के इस निर्णय से सबसे अधिक परेशानी उत्तर भारतीय यात्रियों को होगी।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रतलाम

•

image

Ashish Pathak

•

Updated: 7 Sep 2019, 10:31 AM IST

उर्स में चलेंगी विशेष रेलगाडिय़ां

उर्स में चलेंगी विशेष रेलगाडिय़ां

रतलाम। Trains Will Be Canceled: अगर आपको लगता है कि आप त्यौहार के समय आराम से अपने परिवार के साथ खुशियां साझा कर सकते है तो आप गलत है। रेलवे ने त्यौहार के समस ही कई ट्रेन को निरस्त कर दिया है। बदले में अन्य कोई सुविधा नहीं दी जा रही है। रेलवे के इस निर्णय से सबसे अधिक परेशानी उत्तर भारतीय यात्रियों को होगी। रेलवे ने उत्तर मध्य रेलवे के इलाहाबाद मंडल के टुंडला स्टेशन पर यार्ड रिमोडलिंग के चलते पश्चिम रेलवे की कई ट्रेन को निरस्त के साथ डायवर्ट किया है। इससे रतलाम रेल मंडल से निकलने वाली यात्री ट्रेन सितंबर व अक्टूबर माह में प्रभावित रहेंगी। इससे सबसे अधिक समस्या नवरात्रि से लेकर दीपावली के समय घर जाने व आने के लिए होगी, क्योंकि रेलवे ने अचानक ट्रेन निरस्त कर दी है।

IMAGE CREDIT: patrika

रेलवे के अनुसार कानपुर गाजियाबाद सेक्शन के टुंडला स्टेशन पर यार्ड रिकॉडलिंग के अंतर्गत इलेक्ट्रिानिक इंटरलॉकिंग कार्य होगा। इसके चलते रेलवे ने सितंबर से लेकर अक्टूबर माह तक अनेक यात्री ट्रेन को निरस्त किया है। इसके अलावा कुछ यात्री ट्रेन को डायवर्ट किया है। रेलवे के इस निर्णय से सबसे अधिक समस्या उत्तर भारतीय उन निवासियो को समस्या होगी जो महाराष्ट्र से लेकर गुजरात तक कार्य करते है व नवरात्रि से लेकर दीपावली के समय अपने घर जाते है।

इन ट्रेन को किया रेलवे ने रद्द
- 12, 19, 26 सितंबर व 3, 10, 17 अक्टूबर को ट्रेन नंबर 15269 मुजफ्फरपुर अहमदाबाद जनसाधारण एक्सपे्रस।

- 8, 15, 22, 29 सितंबर व 6, 13, अक्टूबर को ट्रेन नंबर 15270 अहमदाबाद मुजफ्फरपुर जनसाधारण एक्सपे्रस।
- 16 अक्टूबर को ट्रेन नंबर 15668 कामाख्या गांधीधाम एक्सपे्रस।

- 19 अक्टूबर को ट्रेन नंबर 15667 गांधीधाम कामाख्या एक्सपे्रस।

IMAGE CREDIT: patrika

इन ट्रेन को किया डायवर्ट

- 12, 19, 26 सितंबर व 3, 10, 17 अक्टूबर को ट्रेन नंबर 15045 गौरखपुर ओखा एक्सपे्रस कानपुर-झांसी मार्ग से चलेगी।

- 8, 15, 22 व 29 सितंबर सहित 6, 13 अक्टूबर को ट्रेन नंबर 15046 ओखा गौरखपुर को झांसी कानपुर के रास्ते चलाया जाएगा।

- 13, 20, 17 सितंबर व 4, 11, 18 अक्टूबर को ट्रेन नंबर 19053 सूरत मुजफ्फरपुर को कानपुर उरई झांसी के रास्ते चलाया जाएगा।

- 8, 15, 22, 29 सितंबर व 6, 13 अक्टूबर को ट्रेन नंबर 19045 मुजफ्फरपुर सूरत ट्रेन को कानपुर भीमसेन, उरई झांसी मार्ग से चलाया जाएगा।

- 8 सितंबर से 19 अक्टूबर तक ट्रेन नंबर 19037 व 19038 बांद्रा गौरखपुर अवध एक्सपे्रस को आगरा कैंट, झांसी, भाीमसेन, कानपुर के रास्ते चलाया जाएगा।
- 8 सितंबर से 19 अक्टूबर तक ट्रेन नंबर 19038 व 19040 गौरखपुर बांद्रा अवध एक्सपे्रस को कानपुर-भीमसेन, झांसी, आगरा कैंट बयाना के रास्ते चलाया जाएगा।

must read

VIDEO एमपी के रतलाम में बारिश से 18 की मौत, 90 लाख का नुकसान

रेलवे में इस बड़ी योजना का है काम अब तक अधूरा

9 सितंबर को शुक्र का राशि परिवर्तन, सिंह राशि से कन्या राशि में प्रवेश

IRCTC: देश में पहली बार हैरिटेज रेलवे ट्रैक पर आईआरसीटीसी खोलेगा रेस्टोरेंट

Kamalnath Govt: मध्यप्रदेश में अब हरी टी-शर्ट में आएंगे कर्मचारी