29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Kamalnath Govt: मध्यप्रदेश में अब हरी टी-शर्ट में आएंगे कर्मचारी

Madhya Pradesh: मध्यप्रदेश में कमलनाथ सरकार आने के बाद इसका असर मैदान में नजर आने लगा है। एमपी की रतलाम नगर निगम ने एक बड़ा निर्णय लेते हुए अब कचरा उठाने वाले वाहन के कर्मचारी हरे रंग की टी शर्ट देने की शुरुआत की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रतलाम

•

image

Ashish Pathak

•

Updated: 4 Sep 2019, 3:29 PM IST

kamal nath

kamal nath

रतलाम। KamalNath Govt: मध्यप्रदेश में कमलनाथ सरकार आने के बाद इसका असर मैदान में नजर आने लगा है। एमपी की रतलाम नगर निगम ने एक बड़ा निर्णय लेते हुए अब कचरा उठाने वाले वाहन के कर्मचारी हरे रंग की टी शर्ट देने की शुरुआत की है। इसके लिए गणवेश का वितरण शुरू हो गया है। बता दे कि शहर में वाहन से कचरा उठाने के कार्य को निजी हाथ में दे दिया गया है। इसके बाद इनके लिए गणवेश को देने की शुरुआत हुई है।

must read: घमासान के बीच कमलनाथ बोले- सीएम पद को लेकर कोई विरोध नहीं, अच्छे से चल रही है सरकार

बता दे कि महापौर परिषद (एमआईसी) ने मंगलवार को नवरात्र में श्री कालिका माता मेला के सांस्कृतिक आयोजनों के लिए हरी झंडी दे दी है। साथ ही आयोजनों के लिए मेला समिति के माध्यम से चयन किया जाएगा। शहर की कचरा संग्रहण व्यवस्था में लगे सभी वाहन चालकों को आगामी सर्वेक्षण से पहले ड्रेस कोड में लाकर टी-शर्ट प्रदान की गई है।

must read:

पिछले मुद्दों पर भी चर्चा

महापौर परिषद (एमआईसी) की बैठक में सदस्य प्रेम उपाध्याय, रेखा जौहरी और मनीषा शर्मा ने पिछली बैठक में उठाए सवालों पर निगम की कार्रवाई का ब्यौरा भी पूछा। बैठक में नगर निगम के गणेशोत्सव और आयोजनों को लेकर चर्चा की गई। चिंताहरण मंदिर पर गणेश स्थापना की गई है।

पांच अन्य बिन्दुओं पर चर्चा की

महापौर डॉ. सुनीता यार्दे की अध्यक्षता में एमआईसी ने मंगलवार को त्योहार के दौरान शहर की सफाई व्यवस्था, पूर्व की बैठक में सड़कों की सुधार के मसले सहित पूर्व निर्धारित एजेंडा के पांच अन्य बिन्दुओं पर चर्चा की। बैठक में 30 दिवस कार्य अवधि वाले सफाई संरक्षकों को 89 दिवस कार्य अवधि दिए जाने के प्रस्ताव को मंजूर कर लिया गया। साथ ही निगम से निजी हाथों में सौंपी गई कचरा संग्रहण व्यवस्था के वाहन चालकों को हरे रंग की टी-शर्ट भी दी गई है। इस टी-शर्ट के साथ वाहन चालकों को भेजा गया।

रंगमंच कार्यक्रमों का होगा आयोजन
नवरात्र के दौरान श्री कालिका माता मेला आयोजन पर भी एमआईसी ने चर्चा की। निगमायुक्त एसके सिंह की मौजूदगी में सदस्य सूरजसिंह जाट, मंगल लोढ़ा, ताराचंद पंचोनिया, भगतसिंह भदौरिया और मनीषा शर्मा ने आयोजनों का चयन जनता की मांग के अनुसार एवं श्रेष्ठता के आधार पर करने की बात कही। एमआईसी ने तय किया है कि मेले में रोजाना निगम के मंच से सांस्कृतिक एवं मनोरंजक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। पूर्व में बकाया राशि के मसले पर भी चर्चा होने पर बकाया भुगतान का आश्वासन दिया गया।