29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IRCTC: देश में पहली बार हैरिटेज रेलवे ट्रैक पर आईआरसीटीसी खोलेगा रेस्टोरेंट

IRCTC: देश में पहली बार पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल के हैरिटेज ट्रेन सेक्शन कालाकुंड - पातालपानी ट्रैक पर आईआरसीटीसी रेस्टोरेंट खोलने की तैयारी कर रही है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रतलाम

•

image

Ashish Pathak

•

Updated: 6 Sep 2019, 10:50 AM IST

New rooftop restaurant of MP Tourism Tourism in Minto hall

New rooftop restaurant of MP Tourism Tourism in Minto hall

रतलाम। IRCTC: देश में पहली बार पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल के हैरिटेज ट्रेन सेक्शन कालाकुंड - पातालपानी ट्रैक पर आईआरसीटीसी रेस्टोरेंट खोलने की तैयारी कर रही है। इसके लिए आईआरसीटीसी ने डीआरएम आरएन सुनकर के साथ बैठक कर भूमि की मांग की है, डीआरएम ने इस प्रोजेक्ट को हरी झंडी दी है। आईआरसीटीसी ने इसकी तैयारी भी शुरू कर दी है। रेलवे के अनुसार अगले एक से दो माह में यात्रियों को इस ट्रैक पर रेस्टोरेंट की सुविधा मिलने लगेगी।

must read: Train News: 25 हजार वॉल्ट का करंट, 100 की स्पीड से चलेगी ट्रेन

बता दे कि जब तत्कालीन समय में भारतीय रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष अश्विन लौहानी इस ट्रैक पर आए थे तब उन्होंने यहां की संदुरता देखकर इस रेलवे ट्रैक को बंद करने के बजाए हैरिटेज ट्रैक बनाने की बात कही थी। इसके बाद मंडल को छह माह का समय हैरिटेज ट्रैक को बनाने के लिए दिया गया, लेकिन मंडल ने इसको तीन माह में ही पूरा कर दिया। बड़ी बात ये है कि रेलवे इस ट्रैक को आमान परिवर्तन के लिए बंद करने जा रही थी, लेकिन अब ये ही हैरिटेज के रुप में वितसीत हो गया। बता दे कि यहां पर महू - खंडवा रेल लाइन के विकसीत होने के कारण इस सेक्शन को बंद करने का निर्णय लिया गया था।

must read: VIDEO रतलाम डीजलशेड ने पहली बार सुधारा इलेक्ट्रिक इंजन

भांप का इंजन आएगा
रेलवे ने 25 दिसंबर 2018 को पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर यहां पर पश्चिम रेलवे की पहली हैरिटेज ट्रेन की शुरुआत कर दी थी। पहली बार एक इंजन व दो डिब्बों से शुरू हुई इस ट्रेन में यात्रियों की भीड़ के बाद रेलवे ने ट्रेन में दो के बजाए चार डिब्बे लगा दिए हैं, इसे अब भाप के इंजन चलाने की योजना है। इन सब के बीच अब रेलवे यहां पर यात्रियों को रेस्टोरेंट की सुविधा देने जा रहा है। इसके लिए पिछले सप्ताह आईआरसीटीसी के अधिकारियों ने डीआरएम सुनकर के साथ बैठक की, जिसके बाद योजना को लेकर सहमति बनी।

must read: Indian Railway: अब पटरी टूटने के बाद नई तकनीक से वेल्डिंग, 55 मिनट में होगा सुधार

रेस्टोरेंट की सुविधा मिलेगी
आईआरसीटीसी के अधिकारियों ने हैरिटेज ट्रेन सेक्शन में रेस्टोरेंट सुविधा के लिए बैठक में भूमि चाही थी। इसके लिए उनको सहयोग कर दिया गया है। उम्मीद है कि जल्दी ही यात्रियों को रेस्टोरेंट की सुविधा मिलेगी।
- आरएन सुनकर, मंडल रेल प्रबंधक

must read: VIDEO एमपी के रतलाम में बारिश से 18 की मौत, 90 लाख का नुकसान