लायंस इंटरनेशनल की डिस्ट्रिक्ट 3233 जी 1 की महिला स्वास्थ सेवा डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन कविता चौहान ने बताया कि लायंस क्लब ओजस की आधिकारिक यात्रा पर जावरा आए डिस्ट्रिक्ट गर्वनर अजय सेंगर, डिस्ट्रिक्ट सचिव प्रदीप काबरा, रीजन चेयरमेन संजय गुणावत, इंदौर से आए नरेन्द्र मेहता के हाथों सेनेट्री पेड वेंडिंग मशीन का लोकापर्ण महिला चिकित्सालय में किया गया, इस दौरान बीएमओ तथा चिकित्सालय प्रभारी डॉ दीपक पालडिया को वेडिंग मशीन की चाबी भेट कर उन्है मशीन सौंपी। इसके बाद चिकित्सालय की स्टॉफ नर्स और अन्य कर्मचारियों को मशीन चलाने की विधि बताई। डॉ पालडिय़ा ने उक्त मशीन को पूरी तरह से महिलाओं के लिए उपयोग बताते हुए उसे सुरक्षित स्थान पर कवर्ड कर लगाने की बात कहीं, इस दौरान ओजस अध्यक्षा सुधा मेहरा, सचिव दीपिका सोनी, कोषाध्यक्ष रमा अग्रवाल, लायनेस पूर्वाध्यक्ष यास्मीन खान, पुष्पा वरूण आदि के साथ महिला चिकित्सालय का स्टॉफ मौजुद रहा।