रतलाम

रतलाम में भीषण सड़क दुर्घटना, 3 की मौत, कई घायलों की हालत नाजुक

नयागांव लेबड़ फोरलेन पर सड़क दुर्घटना हुई जिसमें कई लोगों की मौत होने की सूचना है। इसके साथ ही करीब आधा दर्जन लोग घायल भी हैं जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।

रतलामJul 12, 2021 / 02:00 pm

deepak deewan

ratlam road accident horrific road accident in ratlam

रतलाम – शहर में भीषण हादसा हुआ है। नयागांव लेबड़ फोरलेन पर सड़क दुर्घटना हुई जिसमें कई लोगों की मौत होने की सूचना है। इसके साथ ही करीब आधा दर्जन लोग घायल भी हैं जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।
मुनादी फॉल में डूब गए दो किशोर, कुंड में चल रही तलाशी

यह भीषण सड़क दुर्घटना रतलाम बायपास पर हुई। बताया जा रहा है कि रतलाम- महू नीमच बायपास पर रतलाम से करीब 5 किलोमीटर दूर फोरलेन पर डामरीकरण के काम के चलते एक तरफ की रोड चालू कर रखी थी। एक तरफ की रोड पर ही वाहनों का आवागमन हो रहा था। इससे रोड पर यातायात कुछ ज्यादा हो गया था।
छतरपुर में दर्दनाक हादसा, एक ही परिवार के छः लोगों की मौत, मच गया कोहराम

ऐसे में जावरा की ओर से आ रहे ट्राले का टायर अचानक फट गया जिससे वह अनियंत्रित हो गया। तेज गति में अनियंत्रित होकर ट्राला आगे चल रही पिकअप में जा घुसा। इसी दौरान पिकअप को ओवरटेक कर रहा एक ट्रैक्टर भी इन दुर्घटनाग्रस्त वाहनों की चपेट में आ गया। भीषण टक्कर से ट्रैक्टर और पिकअप वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
Jyotiraditya Scindia Love Story प्रियदर्शिनी को देखते ही हो गए फ़िदा पर मां पहले ही ले चुकीं थीं ये फैसला

इधर पिकअप वाहन में कई लोग सवार थे जोकि दुर्घटना का शिकार हो गए। पुलिस के अनुसार हादसे में 3 लोगो की मौत हो गई है और 5 घायल हुए हैं। इनमें ट्रेक्टर चालक और पिकअप में बैठे दो लोगों की मौत हुई है। मृतकों में दो महाराष्ट्र के निवासी हैं जबकि एक मृतक गांव कोटड़ी का निवासी है। घायलों का जिला चिकित्सालय रतलाम में उपचार चल रहा है।

Home / Ratlam / रतलाम में भीषण सड़क दुर्घटना, 3 की मौत, कई घायलों की हालत नाजुक

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.