मरने वालों में लक्ष्मण अहिरवार पुत्र रमुआ उम्र 55 वर्ष , शंकर अहिरवार पिता हल्ली अहिरवार, उम्र 35,वर्ष, मिलन अहिरवार पिता हल्लू उम्र 25 वर्ष, नरेंद्र पिता जगन अहिरवार उम्र 20 वर्ष, रामप्रसाद पिता हल्ली अहिरवार, उम्र 30, विजय पिता जगन अहिरवार उम्र 20 वर्ष है। घटना सुबह 8 बजे की है। घटना की जानकारी लगते ही थाना प्रभारी मुकेश ठाकुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। डायल 100 की मदद से लोगों को हॉस्पिटल पहुंचाया गया। डॉक्टर के अनुसार सभी 6 लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी।