ग्वालियर. बहोड़ापुर इलाके में एक विवाहिता की आग लगने से मौत हो गई है। वे करीब 30 साल की थीं। शनिवार रात को यह दुखद घटना घटी. विवाहिता के पति के अनुसार पत्नी की मौत पूरी तरह एक हादसा है, जबकि मृतका की बहन ने उसपर गंभीर आरोप लगाए हैं। बहन ने साफतौर पर इसे हत्या का मामला बताया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।