
cancer screenings
ग्वालियर. अंचल के सबसे बड़े जयारोग्य अस्पताल (जेएएच) समूह और स्वास्थ्य विभाग में करोड़ों रुपए की लागत से खरीदी गई मशीनें मरीजों के काम नहीं आ पा रही हैं। जेएएच में करीब 80 करोड़ रुपए की आधुनिक मशीनें पांच महीने से अधिक समय से इंस्टॉल होने के बावजूद शुरू नहीं हो सकी हैं। इनमें कैंसर के इलाज की विशेष मशीनें भी शामिल हैं। यही हाल स्वास्थ्य विभाग के सिविल अस्पताल बिरला नगर और डीडी नगर स्वास्थ्य केंद्र का है। यहां नई एक्स-रे मशीनें पहुंचने के करीब छह महीने बाद भी जांच शुरू नहीं हो सकी हैं। सरकारी अस्पतालों में मशीनें उपलब्ध होने के बावजूद जांच नहीं होने से गरीब और मध्यम वर्ग के मरीजों को निजी सेंटरों पर हजारों रुपए खर्च करने पड़ रहे हैं। गंभीर मरीजों को इलाज और जांच के लिए दिल्ली, जयपुर और भोपाल तक जाना पड़ रहा है। मशीनों के संचालन में देरी का खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है।
ऐसे समझें जेएएच की मशीनों की उपयोगिता
इंस्टॉल हुई मशीन, जांच नहीं
स्वास्थ्य विभाग के अधीन बिरला नगर सिविल अस्पताल और डीडी नगर स्वास्थ्य केंद्र में करीब छह महीने पहले एक्स-रे मशीनें पहुंची थीं, लेकिन अब तक मरीजों की जांच शुरू नहीं हो सकी है। बिरला नगर में मशीन इंस्टॉल हो चुकी है, जबकि डीडी नगर में मशीन का अब तक पता नहीं है। इसके चलते मरीजों को दूसरे सरकारी अस्पतालों या निजी सेंटरों पर पैसे खर्च कर एक्स-रे कराना पड़ रहा है।
जल्द शुरू होगी
हजार बिस्तर अस्पताल में एमआरआई मशीन इसी महीने शुरू हो जाएगी। वहीं, कैंसर के इलाज से जुड़ी मशीनों से दो महीने में मरीजों की जांच शुरू होने लगेगी।
डॉ. मनीष चतुर्वेदी, प्रवक्ता, जीआरएमसी
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
बड़ी खबरें
View Allसमाचार




