शिवपुरी में जलावर्धन व सीवर प्रोजेक्ट जैसी योजनाएं पिछले दस वर्षों से चल रही हैं, यह कब तक पूरी हो जाएंगी। इस पर सांसद ने कहा कि जबसे मैंने मॉनीटरिंग की है, तबसे इनमें काम हो रहा है तथा जलावर्धन की पुरानी लाइन जो लीक हो रही है, उसमें कुछ लोगों ने भ्रष्टाचार किया है। इस पर सांसद को याद दिलाया कि पिछली बैठक में आपने भ्रष्टाचारियों पर एफआइआर करवाने को कहा था, उसमें क्या हुआ? इस सवाल पर सांसद फंस गए. उन्होंने कहा कि डेढ़ साल से सरकार कोविड के खिलाफ लड़ रही है, लेकिन अब जल्दी ही एफआइआर होगी।