सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम पहुंची और दोनों की तलाशी अभियान शुरू किया पर उनका कुछ पता नहीं चला। अब सोमवार को दोबारा सर्च अभियान चलाया जा रहा है। डीएसपी अजय वाजपेयी ने बताया कि 6 किशोर इंदौर से पिकनिक मनाने के लिए मुनादी फाॅल गए थे। इनमें से 5 किशोर नहाने के लिए अंदर खाई में उतर गए लेकिन वहां हसन और नाजिम डूब गए।