आचार्य ने कहा ये सुधारालय है जीवन को आनंदमय बनाओ, भगवान् का नाम लो। पांचो समय की नमाज अदा करो, राम का नाम जपो, परमात्मा को याद करो। अपराधी कौन नहीं है, समाज में सब अपराधी है। माल था तो सब साथ में घूमा करते थे। श्रद्धा से जेल को भी मंदिर बना सकते हो। जो हो गया, सो हो गया। उसकी अदालत की सजा दिखाई नहीं देती। ऊपर वाले ने ही भेजा है की छोटी अदालत (जेल) में सब ख़त्म कर दो तो, मेरी अदालत में आने की जरुरत ही नहीं पड़ेगी।