भजन संध्या के आयोजन के दौरान बाबा खाटू श्याम के प्रसिद्ध भजन गायक बंटी सोनी मक्सी व बाबा हारे के सहारे खाटू नरेश भजन गायिका आशा सोनू राठौर उज्जैन के द्वारा गणपति वंदना बाबा महाकालेश्वर की पूजन अर्चना कर मधुर मधुर भजनों के साथ आयोजन की शुरुआत हुई। हारे के सहारे आजा तेरा दास पुकारे आजा, हम तो खड़े तेरे द्वार सुनने करुणा पुकार.. सहित कई मधुर भजनों का दौर देर रात तक जारी रहा। संतोष पालीवाल द्वारा बाबा महाकाल का जलाभिषेक दुग्ध अभिषेक कर श्री खाटू श्याम भगवान के छप्पन भोग लगाकर ज्योत लगाई गई। आयोजन ताजखेड़ा में पालीवाल परिवार द्वारा किया गया। संतोष पालीवाल, हरीश पालीवाल, अरविंद पालीवाल ने भजन गायकों का स्वागत किया।