scriptVIDEO मायनस 12 डिग्री तापमान और बर्फीली चुनौतियों के बीच एमपी की बेटी ने रचा कीर्तिमान | Riddhi reached top of Himalayas amidst minus 12 degree temperature | Patrika News
रतलाम

VIDEO मायनस 12 डिग्री तापमान और बर्फीली चुनौतियों के बीच एमपी की बेटी ने रचा कीर्तिमान

13500 फीट ऊंची हिमालय की चंद्रशिला चोटी पर मध्यप्रदेश के रतलाम की रिद्धि माहेश्वरी ने फहराया तिरंगा

रतलामFeb 12, 2022 / 09:12 pm

Shailendra Sharma

ridhi.jpg

रतलाम. मायनस 12 डिग्री तापमान, जहां तक नजर आए हर तरफ सिर्फ बर्फ ही बर्फ नजर आए और हालात ऐसे कि हाथ-पैर जवाब दे दें। लेकिन ऐसी विकट परिस्थितियों के बीच मध्यप्रदेश की एक बेटी ने कीर्तिमान रच डाला। मध्यप्रदेश के रतलाम की रहने वाली रिद्धि माहेश्वरी ने हिमालय पर्वत पर 13500 फीट ऊंची चंद्रशिला चोटी पर तिरंगा फहराया है। रिद्धि पर्वतारोहियों के दल में अकेली लड़की थीं जो चंद्रशिला की चोटी तक पहुंची।

 

हिमालय की चंद्रशिला चोटी पर फहराया तिरंगा

शहर के वेदव्यास कॉलोनी में रहने वाली रिद्धि माहेश्वरी ने 10 सदस्यों वाले दल के साथ हिमालय की लगभग 13500 फीट ऊंची चोटी तुंगनाथ से भी ऊपर चंद्रशिला पर तिरंगा फहराने की चढ़ाई शुरू की । जैसे जैसे सफर बढ़ता गया दल के सदस्यों की संख्या कम होती गई। जब पांच सदस्यों का दल शिखर पर पहुंचा तो रिद्धि दल में अकेली लड़की थीं जिन्होंने तमाम चुनौतियों को पार कर ये मुश्किल चढ़ाई पूरी की। रिद्धि के पिता सुनील माहेश्वरी व माता रेखा माहेश्वरी ने बताया कि रिद्धि को बचपन से योग में रुचि रही। इसके चलते कई बार वो योग से जुड़ी विभिन्न प्रतिायोगिताओं में गई व विजेता बनकर आई। मध्यप्रदेश के ग्वालियर, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर सहित देश के कई शहरों में योग की प्रतियोगिता में रिद्धि का जाना हुआ। रिद्धि वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर है एवं वर्ष 2021 में पतंजलि विश्वविद्यालय हरिद्वार से ग्रेजुएशन में गोल्ड मेडलिस्ट भी रही है।

यह भी पढ़ें

गोलियों की गूंज के बीच दूल्हे की मंडप में एंट्री, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

photo_2022-02-12_19-56-25.jpg

अंतिम समय में सिर्फ पांच सदस्य
8 फरवरी को सुबह 10 सदस्यों का दल चंद्रशिला के शिखर पर तिरंगा लहराने क लिए रवाना हुआ था। लेकिन जैसे जैसे चुनौतियां बढ़ीं और चढ़ाई कठिन हुई दल के सदस्यों की संख्या कम होती गई। शाम करीब 6 बजे चंद्रशिला ट्रैक पर चढ़ाई होते-होते दल में मात्र पांच सदस्य रह गए थे जिनमें रिद्धि अकेली लड़की थीं और बाकी चार युवक विवेक चौधरी (मुज्जफरनगर), रवि रंजन सिंह (मुंबई), प्रथमेश पंवार (मुंबई), अक्षत जाट (जयपुर) थे जो कि चंद्रशिला के शिखर तक पहुंचे और तिरंगा फहराया।

देखें वीडियो-

https://www.dailymotion.com/embed/video/x87ujdl

Hindi News/ Ratlam / VIDEO मायनस 12 डिग्री तापमान और बर्फीली चुनौतियों के बीच एमपी की बेटी ने रचा कीर्तिमान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो