रेल मंडल में तीन वर्षो में वैसे तो एक दर्जन से अधिक बार बामनिया से दाहोद के बीच पत्थर ट्रेन पर चले है, लेकिन तीन बार इस प्रकार की घटना हुई जब चालक, गार्ड को सिर में लगी है। इसके बाद आरपीएफ ने कई बार उन सेक्शन में जहां - जहां इस प्रकार की घटना हुई, वहां पर पहुंचकर ग्रामीणों से बात की। पहली बार हो रहा है जब आरपीएफ ने दोस्ती की बात की है। अभियान की शुरुआत १२ नवंबर से हुई है। अब तक बामनिया, रावटी, भैरूगढ़, मेघनगर सहित दाहोद तक के छोटे व बडे़ रेलवे स्टेशन व उससे आसपास के 10 से 12 गांव के ग्रामीणों से संवाद कर रही है।