रतलाम। मध्यप्रदेश में डब्बू जी का डांस आपको याद होगा। इनके डांस के प्रशंसक फिल्म स्टार गोविंदा भी हो गए थे। अब मध्यप्रदेश के रतलाम रेलवे स्टेशन के प्रबंधक विजय एस सिसौदिया के डांस का वीडियो चर्चा में आ गया है। फिल्म स्टार व भाजपा सांसद रहे धर्मेंद्र की फिल्म के गीत पर किए डांस को देखकर हर कोई स्टेशन प्रबंधक की तारीफ कर रहा है। यह डांस सिसौदिया ने रेलवे द्वारा आयोजित रिफ्रेश कोर्स के दौरान किया है।