रतलाम

SUNDAY LOCK DOWN : लॉकडाउन का असर, जरुरी सेवाएं छोड़कर सब बंद, देखें VIDEO

मध्यप्रदेश शासन द्वारा रविवार को कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए रखे गए लॉकडाउन का व्यापक असर नजर आ रहा है। सुबह से सड़कों पर सन्नाटा है व चहल पहल गायब है।

रतलामJul 12, 2020 / 11:14 am

Ashish Pathak

SUNDAY LOCK DOWN : सब कुछ बंद, देखें VIDEO

रतलाम. मध्यप्रदेश शासन द्वारा रविवार को कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए रखे गए लॉकडाउन का व्यापक असर नजर आ रहा है। सुबह से सड़कों पर सन्नाटा है व चहल पहल गायब है। समय पर दूध से लेकर पेपर आने के चलते आमजन अपने घरों में ही है। दवाएं की दुकान खुली हुई है। कलेक्टर व एसपी सहित अन्य अधिकारी लगातार भ्रमण कर रहे है।
रतलाम में 31 घंटे के लॉकडाउन में खुली रहेगी यह सेवा

https://youtu.be/nli40Ef8IdI
छिड़काव कार्य हुआ
इन सब के बीच नगर निगम के कर्मचारी सुबह से शहर में मुस्तेद नजर आए। शहर के अलग – अलग मार्गो पर सैनिटाईजर का छिड़काव किया गया। इसके अलावा स्वच्छता विभाग के दल ने सुबह से ही प्रतिदिन की तरह कचरा संग्रहण का कार्य भी किया। निगम आयुक्त झारिया लगातार फोन पर स्वच्छता के बारे में जानकारी लेते रहे।
165 वर्ष बाद आ रहा महायोग

सड़कों पर सन्नाटा

शनिवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक के 31 घंटे तक के लॉकडाउन का तगड़ा असर रतलाम में देखने को मिल रहा है। सुबह से सड़कों पर सन्नाटा है। बाजार में चहल पहल नहीं है। रविवार के लॉकडाउन में प्रशासन द्वारा दूघ व पेपर को सुबह दी गई छूट के चलते समय पर जरूरी सामान मिल गया। हालांकि दवाओं की दुकान भी खुली हुई है। इसके अलावा सरकारी अस्पताल में भी इक्का दुक्का मरीज आ रहे है।
रतलाम में आंख में मिर्ची झोंकी, महिला के साथ की लूट

https://youtu.be/8BXY6aTwwCc
अधिकारियों का भ्रमण
शनिवार रात की ही तरह रविवार को भी कलेक्टर रुचिका चौहान, पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी, जिला पंचायत सीईओ संदीप केरकेट्टा, एसडीएम शिराली जैन, नगर निगम आयुक्त सोमनाथ झारिया लगातार शहर में भ्रमण कर रहे है। चौराहों पर पुलिस के जवान लगे हुए है व सड़क पर आने जाने वालों से सवाल किए जा रहे है।
रेलवे ने दी बड़ी खुशखबरी, अब आसान होगी यात्रा

चाय की चुस्की होगी मंहगी, बढ़ेगे दाम

लाखों कर्मचारियों को रेलवे का तोहफा

Home / Ratlam / SUNDAY LOCK DOWN : लॉकडाउन का असर, जरुरी सेवाएं छोड़कर सब बंद, देखें VIDEO

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.