4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जाने प्रदेश के इस शहर में क्यों भाजपा विधायक दे रहे अल्टीमेटम

मुख्य अभियंता ने भोपाल से भेजी जांच टीम, स्थल निरीक्षण
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रतलाम

•

image

harinath dwivedi

•

Updated: 8 Feb 2018, 6:05 PM IST

patrika

patrika

रतलाम। शहर में चल रहे सीवरेज के कार्य पर लगातार विरोध और सड़कों को सुधारने की डेडलाइन के बाद बुधवार को फिर से विधायक और महापौर की मौजूदगी में भोपाल से आई टीम ने जांच की। मुख्य अभियंता के निर्देश पर आए दल ने कुछ स्थलों पर निरीक्षण भी किया। खोदी गई सड़कों को ५ दिनों में ठीक करने के निर्देश दिए गए। वहीं, ठीक से कार्य नहीं करने पर गुजरात की निर्माण फर्म को नोटिस जारी करने के लिए कहा है।

सीवरेज प्रोजेक्ट में मनमानी नहीं चलेगी। ठेकेदार द्वारा शहर के जिन क्षेत्रों में सड़कों की खुदाई कर दी गई है, उन क्षेत्रों का कार्य 15 दिनों में पूर्ण कराया जाए। डामर की पूर्ण रूप से जीर्णशीर्ण हो चुकी सड़कों को बनाने की कार्य योजना भी तत्काल बनाई जाए। भविष्य में ठेकेदार कहीं भी मनमर्जी से काम शुरू नहीं करे व अगले माह तक पूरे कार्य की योजना बनाकर प्रस्तुत करें। इसके बाद ही उसे खुदाई करने दी जाए। यह निर्देश विधायक एवं राज्य योजना आयोग उपाध्यक्ष चेतन्य काश्यप ने बुधवार शाम महापौर डॉ. सुनीता यार्दे के साथ सीवरेज प्रोजेक्ट की समीक्षा करते हुए दिए। शहर में सीवरेज लाइन की खुदाई के दौरान लगातार गड़बड़ी की शिकायतें मिलने पर विधायक ने दो दिन पूर्व ही नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के मुख्य अभियंता प्रभाकांत कटारे को फोन पर नाराजगी जताई थी।

जांच दल ने फिर पाई गड़बड़ी
मुख्य अभियंता कटारे ने संभागीय मुख्यालय से कार्यपालन यंत्री आरआर जारोलिया एवं प्रदीप निगम का दल रतलाम भेजा। इस दल ने नगर निगम के इंजीनियरों के साथ सीवरेज प्रोजेक्ट में हो रही गड़बडिय़ों की मैदानी जांच पड़ताल की। जांच के दौरान खुदाई और भराव में गड़बडिय़ां मिलने पर उन्होंने ठेकेदार को लताड़ा। शहर भ्रमण के बाद उन्होंने विधायक और महापौर को प्रोजेक्ट के तहत हो रहे कार्य की जानकारी दी।

डामरीकृत सड़कों को सुधारने २ करोड़ का प्राक्कलन
विधायक एवं महापौर ने सीवरेज प्रोजेक्ट की समीक्षा करते हुए शहर के विभिन्न क्षेत्रों में हुई बेतरतीब खुदाई पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने नगर निगम को सीवरेज प्रोजेक्ट से प्रभावित शहर में पूर्ण रूप से जीर्णशीर्ण हो चुकी डामरीकृत सड़कों की तत्काल मरम्मत कराने के लिए कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए। महापौरने आश्वस्त किया कि सीवरेज लाइन डलने के बाद सड़कों को पूरा बनाया जाएगा। इसके लिए उन्होंने डेढ़ से दो करोड़ रूपए स्वीकृत करते हुए निगम आयुक्त एसके सिंह को तत्काल प्राक्कलन तैयार कर महापौर परिषद् में प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए। सीवरेज प्रोजेक्ट में पाई गई त्रुटियों के लिए ठेकेदार को नोटिस देने के निर्देश भी दिए गए व उसे मनमर्जी से काम नहीं करने और पुराना कार्य पूर्ण किए बिना नया कार्य नहीं खोलने के लिए भी कहा गया है।

टीआईटी रोड पर खोदी सड़का का किया निरीक्षण
संभागीय मुख्यालय से आए दल ने समीक्षा बैठक से पूर्व टीआईटी रोड क्षेत्र में खोदी गई सड़क का निरीक्षण किया और ठेकेदार को खुदाई के बाद भराव नहीं करने पर फटकार लगाई। अधिकारियों ने सीवरेज लाइन डालने के बाद खोदी गई सड़क पर भराव के बाद रोलर चलाने के निर्देश दिए। रोलर नहीं मंगवाने पर कड़ी नाराजगी जताई गई। अधिकारी विरियाखेड़ी में भी पहुंचे और खुदाई का निरीक्षण कर सुधार के लिए कहा।