29 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पति को नई जिंदगी देकर पत्नी ने निभाया सुख-दुख में साथ देने का वचन

पति की जिंदगी बचाने पत्नी ने दे दी अपनी किडनी..4 महीने पहले खराब हो गई थीं पति की दोनों किडनियां..
2 min read
Google source verification
kidney.jpg

रतलाम. रतलाम के सिमलावदा गांव में एक पत्नी ने अपने पति की जिंदगी बचाने के लिए दुनिया के सामने अनूठी मिसाल पेश की है। पति लक्ष्मण पाटीदार की दोनों कीडनियां खराब होने से उनकी जान बचाने के लिए पत्नी चंद्रकला ने अपनी एक किडनी पति को दे दी। दोनों का नडियाद में बुधवार को सफल ऑपरेशन हुआ । दोनों की हालत अब ठीक है और उन्हें कुछ दिनों में अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी जिसके बाद दोनों अपने गांव लौट आएंगे। ग्रामीणों का कहना है कि उनके आने पर ग्रामीण ढोल धमाकों के साथ उनका स्वागत करेंगे। दोनों के सफल ऑपरेशन के लिए ग्रामीणों ने सुबह से गांव में अनुष्ठान भी किए थे।

चार माह पहले हुई थी तबीयत खराब
पति लक्ष्मण पाटीदार के पारिवार के शांतिलाल पाटीदार ने बताया कि लक्ष्मण उनके दूर के रिश्ते में लगते हैं जबकि लक्ष्मण की पत्नी चंद्रकला उनके मामा की लड़की है। करीब 19 साल पहले दोनों की शादी हुई थी। चार माह पहले खेत से घर आने पर पति लक्ष्मण की तबीयत अचानक ही खराब हुई थी। गांव में डॉक्टर को दिखाया तो उन्होंने रतलाम भेज दिया। यहां पता चला उनकी दोनों किडनियां खराब हैं। इंदौर ले गए तो वहां साफ हो गया कि किडनियां काम नहीं कर रही हैं। इस पर उनकी डायसिलिस शुरू हुई। दो माह पहले उन्हें गुजरात के नडियाद ले जाया गया। वहां इलाज चल रहा था। इसी बीच पत्नी चंद्रकला ने अपनी किडनी पति को देने का साहसिक फैसला करके सबको चौंका दिया। उनकी भावना के अनुसार सारी प्रक्रिया पूरी होने के बाद बुधवार को दोनों का सफल ऑपरेशन हुआ।

ये भी पढ़ें- दिन में फिजिक्स, रात में डर्टी टॉक, ऐसी थी कुंदन सर की क्लास

ग्रामीणों ने सुबह से किए अनुष्ठान
शांतिलाल पाटीदार और सुरेश पाटीदार ने बताया कि पत्नी के इस साहसिक कदम की समाज के साथ ही गांवों में भी काफी चर्चा है। दोनों के सकुशल लौटने और बुधवार को सफल ऑपरेशन हो इसके लिए ग्रामीणों ने मंदिरों में अनुष्ठान भी किए थे। सुबह अंबा माता मंदिर में यज्ञ का आयोजन किया गया तो शिव मंदिर में ग्रामीणों और परिवार के अन्य लोगों ने अभिषेक किया। इसके साथ ही हनुमान मंदिर पर सुंदरकांड का पाठ का आयोजन भी किया गया। उन्होंने बताया कि जैसे ही उधर ऑपरेशन खत्म होने की जानकारी मिली, इधर यज्ञ की पूर्णाहुति हुई।

देखें वीडियो- घर में घुसा अजगर, परिवार ने घर के बाहर काटी रात