
,,,,
नई दिल्ली। Gobhi Ki Barfi: एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर तथा कम कैलोरी वाली फूलगोभी की सब्जियां और पराठे खाने में बड़ी स्वादिष्ट लगते हैं। आपने अब तक गोभी से बने ढेरों व्यंजन जैसे गोभी मुसल्लम, गोभी मंचूरियन, गोभी भुर्जी, गोभी टकाटक आदि खाए होंगे। लेकिन क्या आप कभी सोच सकते हैं कि गोभी से चटपटी सब्जियां या पराठा ही नहीं बल्कि मिठाई भी बनाई जा सकती है। मिठाई के तो हम सभी दीवाने होते ही हैं। लेकिन अगर आप गोभी की सब्जी खाते-खाते बोर हो गए हैं, तो एक बार घर पर बड़ी आसानी से गोभी की स्वादिष्ट बर्फी को जरूर बना कर देखें। तो आइए जानते हैं कम सामग्री और कम समय में बनने वाली गोभी की बर्फी बनाने की विधि:
सामग्री:
गोभी की बर्फी बनाने के लिए आपको चाहिए 2 गोभी के फूल, 3 बड़ा चम्मच घी, 1/2 बड़ा चम्मच इलायची पाउडर, टुकड़ों में कटे हुए 5-6 काजू, 10-15 किशमिश, 4 बड़ा चम्मच शक्कर, 1 कप मावा, दो बड़ा चम्मच दूध, 1 चुटकी केसर।
बनाने का तरीका:
• सच्ची पहले गोभी को धोकर टुकड़ों में कांट लेंगे और फिर उन टुकड़ों को पानी में डालकर उबाल लेंगे।
• अब उबले हुए गोभी के टुकड़ों को सिलबट्टे पर या मिक्सी में दरदरा पीस लेंगे। आपको गोभी को महीन नहीं पीसना है बल्कि दानेदार ही रखना है।
यह भी पढ़ें:
• अब गैस पर एक कढ़ाई रखकर उसमें घी डालें और थोड़ा गर्म होने दें।
• अब पीसी हुई गोभी को कढ़ाई में डालकर 6-7 मिनट के लिए भून लेंगे।
• गोभी के अच्छी तरह पक जाने पर उसमें इलायची पाउडर, चीनी दूध और केसर मिलाएंगे।
• इसके बाद इसमें मावा, काजू, किशमिश मिलाकर अच्छे से चलाएंगे और एक मिश्रण तैयार कर लेंगे।
• अब एक किनारे वाली थाली में एक चम्मच घी डालकर उसे चिकना कर लेंगे।
• और इस थाली में तैयार मिश्रण को डाल कर अच्छे से फैलाकर सेट कर देंगे।
• अब 1 घंटे के लिए थाली को फ्रिज में रख देंगे। गोभी की स्वादिष्ट बर्फी तैयार है। इसे मनचाहे टुकड़ों में काटकर परोस सकते हैं।
Updated on:
20 Sept 2021 02:34 pm
Published on:
20 Sept 2021 02:33 pm
बड़ी खबरें
View Allरैसिपीज
ट्रेंडिंग
