17 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जानिए भारत की कुछ पॉपुलर खिचड़ी की वैरायटी के बारे में

खिचड़ी कि बात करें तो ये वैसे एक आम सा भोजन है, जिसको बेहद ही आसानी से बनाया जा सकता है। लेकिन वहीं भारत के हर राज्य में अलग-अलग किस्म कि खिचड़ी बनती है। जिसके बारे में आपको भी जानना चाहिए।

3 min read
Google source verification
 खिचड़ी की अलग-अलग किस्में

Different varieties of Khichdi

नई दिल्ली।Popular Khichdi recipes: खिचड़ी की बात करें तो ये एक बेहद ही सादा व्यंजन होता है। जिसे आसानी से बनाया जा सकता है। लेकिन वहीं भारत के हर राज्य में आपको अलग-अलग प्रकार कि खिचड़ी खाने को मिल जाएगी। इसका सिर्फ स्वाद ही अलग नहीं होता है बल्कि इसके रंग और इसके सुगंध में भी आपको डिफरेंस पता चल जाएगा। खिचड़ी बनाने में केवल दाल, चावल व नमक का प्रयोग किया जाता है। लेकिन अलग-अलग जगहों पर ये अलग-अलग वैरायटी की मिल जाएगी कहीं मीठी तो कहीं तीखी। आप भी जानिए खिचड़ी के अलग-अलग वैरायटी के बारे में। आप भी अपने घर में इन अलग-अलग प्रकार के प्रकार के खिचड़ी को खा सकते हैं।

1. आंध्र प्रदेश कि कीमा खिचड़ी
कीमा खिचड़ी कि बात करें तो ये आमतौर पर नॉन वेजिटेरियन होती है। इस कीमा खिचड़ी को बनाने का श्रेय हैदराबाद के निजामों को जाता है। ये खिचड़ी बेहद ही स्वादिष्ट होती हैऔर इसका स्वाद बिरयानी की तरह होता है। इस खिचड़ी में दाल, चावल के साथ-साथ मीट भी मिलाया जाता है। खिचड़ी इतनी स्वादिष्ट होती है कि लोग इसको खाते रह जाते हैं।

2. गुजरती खिचड़ी
गुजरती लोग खिचड़ी को खाना बेहद पसंद करते हैं। वहीं पर खिचड़ी को एक नहीं बल्कि अलग-अलग तरीकों से गुजरात में बनाया जाता है। वहां पर आपको बिना सब्जी के, नमकीन या मीठी खिचड़ी का स्वाद टेस्ट करने को मिल जाएगा। गुजरात में मीठी खिचड़ी के साथ आपको मीठी कढ़ी भी खाने को जाएगी। कढ़ी-खिचड़ी गुजरात कि एक प्रकार की पॉपुलर डिश है।

3. बिहारी खिचड़ी
बिहारी लोग खिचड़ी का सेवन बहुत ही ज्यादा पसंद करते हैं। यहां पर हफ्ते में एक दिन खिचड़ी का सेवन लोग जरूर करते हैं। वहीं मकर संक्रांति के त्योहार पर बिहार में खिचड़ी के सेवन को लोग बहुत ही ज्यादा अच्छा समझते हैं। इसे भगवान पर भोग के रूप में भी चढ़ाया जाता है। वहीँ इस खिचड़ी को स्वादिष्ट बनाने के लिए इसमें अदरक, मूंग की दाल, मिर्ची, घी, हींग आदि चीज़ें मिलाई जाती हैं।

4. कर्नाटक की खिचड़ी
कर्नाटक की खिचड़ी की बात करें तो ये एक ख़ास तरह कि खिचड़ी होती है। इस खिचड़ी को मूंग के दाल के साथ बनाया जाता है। वहीं इस लाजवाब खिचड़ी में अलग तरीके के मसाले का यूज़ करा जाता है। इस मसाले का स्वाद बहुत ही ज्यादा बढ़ जाता है। ये अलग-अलग सब्जियों से भरा हुआ होता है। वहीं इसे देसी घी के साथ खाया जाता है। जो खिचड़ी के स्वाद को दो गुना बढ़ाने का काम करता है।

5. राजस्थान की खिचड़ी
राजस्थान कि खिचड़ी का स्वाद बेहद अलग है। यहाँ पर खिचड़ी चावल और दाल कि नहीं बल्कि बाजरे या साबुत गेहूं के खिचड़ी का चलन है। ये स्वाद में तीखी भी बहुत होती है और वहीं ये स्वाद में बहुत ही ज्यादा जायकेदार होती है।

6. महाराष्ट्र की खिचड़ी
महराष्ट्र में ज्यादातर साबूदाने कि खिचड़ी को खाना पसंद करते हैं, यहां के लोग आमतौर पर व्रत पर खिचड़ी का सेवन ज्यादा करते हैं। वहीं ये खिचड़ी स्वाद में बहुत ही अलग होती है। महाराष्ट्र के इस खिचड़ी को आपको भी जरूर टेस्ट करना चाहिए।