18 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

होली की मस्ती में घोलिए पनीरी समोसों का स्वाद

अगर होली की मिठाई के साथ नमकीन भी मिल जाएं तो क्या बात है...

less than 1 minute read
Google source verification

image

Dinesh Saini

Mar 07, 2015

होली मस्ती का त्योहार है और जब तक रसोई में स्वाद के रंग न घुले हों, इस त्योहार का आनंद फीका-सा रहता है। अगर होली की मिठाई के साथ नमकीन भी मिल जाएं तो क्या बात है। इसीलिए होली की मिठास को थोड़ा सा नमकीनी बनाने के लिए जरूर बनाएं पनीर मेवा समोसा...

सामग्री
कवर के लिए-मैदा-एक प्याला, नमक-1/4 छोटा चम्मच, अजवायन-1/4 छोटा चम्मच, तेल-2 बड़े चम्मच मोयन के लिए।

भरावन के लिए: पनीर मसला हुआ-3/4 प्याला, बारीक कटे मेवे भुने हुए- 1/4 प्याला, नमक व कालीमिर्च-स्वादानुसार, धनिया-बारीक कटा हुआ, तेल-तलने के लिए।

यूं बनाएं
मैदा में नमक, अजवायन व मोयन डालकर मसलें। इसे पानी से कड़ा गूंथ लें।

आधा घंटा ढककर रखें। दुबारा मलें व गोल पूरी बेलकर आधा काट दें।

भरावन की सामग्री मिलाएं। प्रत्येक अर्धचंद्राकार पूरी में एक चम्मच मसाला भरें व समोसे का आकार दें।

इन्हें गरम तेल में सुनहरा तल लें।

अब इसे चटनी के साथ गरम-गरम सर्व करें।


ये भी पढ़ें

image