
बुध ग्रह की कृपा से इस राशि वाले बुद्धिमान और बातचीत में होते हैं निपुण, राजनीति में होती है अच्छी पकड़
मिथुन राशि (Mithun Rashi) ये राशिचक्र की तीसरी राशि है। इस राशि के स्वामी ग्रह बुध देव हैं। मिथुन राशि के लोग देखने में आकर्षक और मिलनसार स्वभाव के होते हैं। ये अत्याधिक बुद्धिमान और बातचीत करने में काफी निपुण होते हैं। इनकी राजनीति के क्षेत्र में पकड़ काफी मजबूत होती है। ये बातचीत करने के तरीके से किसी का भी दिल जीत लेते हैं। ये दयावान और दृढ़ संकल्पी होते हैं। अपनी बात बेबाकी से रखते हैं।
मिथुन वाले अपनी संवाद कला से ज्ञानी से ज्ञानी लोगों को पछाड़ सकते हैं। ये द्वि स्वभाव के होते हैं। इन्हें समझना थोड़ा मुश्किल होता है। ये शरीर से मजबूत होते हैं। भीड़ में भी अलग पहचान बना लेते हैं। ये अपना लक्ष्य बनाकर कार्य करना पसंद करते हैं। ये सकारात्मक सोच वाले होते हैं। ईमानदार और सहनशील होते हैं। दूसरों की भलाई के लिए सदैव आगे रहते हैं।
इस राशि वालों की तुला और कुंभ राशि वालों से अच्छी मित्रता देखने को मिलती है। इनका दिमाग इतना तेज होता है जिससे ये कोई भी चीज काफी जल्दी सीख लेते हैं। इनका सेंस ऑफ ह्यूमर शानदार होता है। जो सभी को खूब भाता है। ये जहां जाते हैं वहां आकर्षण का केंद्र बन जाते हैं। इनके कई दोस्त होते हैं। इनके लिए रिश्तों की काफी अहमियत होती है।
इनकी निर्णय शक्ति कुछ कमजोर होती है। इनका स्वभाव चंचल होता है। जिस वजह से इनका मन किसी एक जगह टिक नहीं पाता। इन्हें हर पल कुछ नया करने की चाह होती है। जिस वजह से इनके कई काम बीच में ही अटक जाते हैं।
यह भी पढ़ें: जल्द शनि ढैय्या की चपेट में आने वाली हैं ये 2 राशियां, तो इन्हें मिलेगी मुक्ति
(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)
Published on:
06 Jun 2022 10:05 am

बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
