3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

12 जुलाई से इन 4 राशियों के अच्छे दिन होंगे शुरू, शनि की रहेगी विशेष कृपा

Vakri Shani Gochar In Makar Rashi: 12 जुलाई को वक्री शनि का मकर राशि में गोचर होगा। इस गोचर का सभी राशियों के जातकों पर कुछ न कुछ प्रभाव देखने को मिलेगा।

2 min read
Google source verification
shani dev, shani, shani transit 2022, shani rashi parivartan 2022, shani gochar july 2022, shani transit Capricorn 2022, shani transit july 2022,

12 जुलाई से इन 4 राशियों के अच्छे दिन होंगे शुरू, शनि की रहेगी विशेष कृपा

Shani Transit July 2022: जुलाई का महीना शुरू हो चुका है और इस महीने की शुरुआत के साथ ही शनि के राशि परिवर्तन की भविष्यवाणियां भी शुरू हो चुकी हैं। 12 जुलाई को वक्री शनि का मकर राशि में गोचर होगा। इस गोचर का सभी राशियों के जातकों पर कुछ न कुछ प्रभाव देखने को मिलेगा। लेकिन ऐसी 4 राशियां हैं जिनसें जुड़े जातकों के लिए ये परिवर्तन शुभ समाचार लेकर आएगा। जानिए ये कौन सी राशियां हैं।

मेष राशि: इस दौरान आप करियर में सफलता पाने के हर संभव प्रयास करते नजर आएंगे। समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रूके हुए कार्य पूरे होंगे। शनि गोचर का समय आपके लिए फलदायी साबित होगा। नौकरी में बदलाव की सोच रहे हैं तो ये समय अच्छा है। क्योंकि इस दौरान पेशेवर जीवन में सफलता हासिल होगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

सिंह राशि: शनि के गोचर का आपके ऊपर शुभ प्रभाव पड़ेगा। नौकरी में अच्छी तरक्की हासिल कर सकेंगे। मेहनत का पूर्ण फल प्राप्त होगा। नौकरी में कुछ अच्छे प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। जो लोग प्रोफेशनल सर्विसेज में हैं उनके लिए ये समय काफी अच्छा है। आप इस दौरान अपने करियर में अच्छा खासा उछाल देखेंगे।

तुला राशि: पेशेवर जातकों को फलदायी परिणाम प्राप्त होंगे। नौकरीपेशा जातकों की पदोन्नति होने की प्रबल संभावना है। छात्रों के लिए भी समय अनुकूल है। संपत्ति खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपको सफलता मिलेगी। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है।

वृश्चिक राशि: नौकरीपेशा जातकों को अच्छी नौकरी मिलने की संभावना रहेगी। इस अवधि में रूके हुए कार्य पूरे होंगे। व्यवसाय की ब्रिक्री व प्रचार के लिए कुछ यात्राओं की योजना बनानी पड़ सकती है। पिछले प्रयासों और कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। इस राशि के जो जातक काम के चलते विदेश जाना चाहते हैं उनका सपना पूरा हो सकता है।
यह भी पढ़ें: लैविश लाइफ जीने के शौकीन माने जाते हैं इन 4 अक्षरों से शुरू होने वाले नाम के लोग, किस्मत होती है तेज

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)

Story Loader