23 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ज्योतिष: गुप्त रूप से करें इन चीजों का दान, जाग उठेगा फिर से सोया भाग्य

Astro Tips For Good Luck: सनातन परंपरा में दान को बहुत फलदायी माना गया है। वहीं जो दान बिना किसी को बताए किया जाता है उसे गुप्त दान कहा जाता है। मान्यता है कि गुप्त दान करने से कई गुना पुण्य फल की प्राप्ति होती है।

2 min read
Google source verification
gupt daan, gupt daan maha daan in hindi, gupt daan kaise kare, secret donation, sattu ka daan, falon ka daan, bhandara karne ke labh, astrology tips for prosperity, astrology remedies for good luck, latest religious news, गुप्त दान क्या है, गुप्त दान का महत्व,

ज्योतिष: गुप्त रूप से करें इन चीजों का दान, जाग उठेगा फिर से सोया भाग्य

Gupt Daan: सनातन धर्म में प्राचीन काल से ही दानदक्षिणा आदि का देने का बड़ा महत्व रहा है। शास्त्रों के अनुसार दान देने से जीवन में सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होती है और वहीं दान देने वाले मनुष्य को मृत्यु के पश्चात मोक्ष प्राप्त होता है। इसके अलावा कुछ लोग बिना किसी को बताए छुपा कर दान करते हैं जिसे गुप्त दान कहा जाता है। मान्यता है कि गुप्त रूप से किया गया दान कई गुना फलदायी होता है। वहीं ज्योतिष अनुसार ग्रह शांति और आर्थिक समृद्धि के लिए भी दान किया जाता है। तो आइए जानते हैं किन चीजों का गुप्त दान पुण्यदायी माना जाता है...

1. सत्तू और गुड़ का दान
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गर्मी के सीजन में सत्तू और गुड़ का दान बहुत शुभ होता है। इन चीजों के दान से भूखे व्यक्ति को गर्मी के प्रकोप से भी राहत मिलती है। वहीं शास्त्रों में गुड़ के दान को जीवन में सुख-समृद्धि का कारक माना गया है। गुड़ के दान से पितृ और देवी-देवताओं को प्रसन्नता मिलती है और दान देने वाले व्यक्ति को उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है।

2. फल का दान
शास्त्रानुसार मौसम के अनुसार फलों का दान भी जातक के जीवन में शुभता में वृद्धि करता है। मान्यता है कि आपको गुप्त रूप से ऋतु के अनुसार फलों का दान बीमार या जरुरतमंद व्यक्तियों को करना चाहिए। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि फलों को काटकर दान करना सही नहीं माना जाता। वहीं ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक संतान सुख की इच्छा रखने वाले लोगों को जरूरतमंद लोगों को फलों के रस का दान करना शुभ होता है।

3. भंडारा करवाना
शास्त्रों में माना गया है कि जो व्यक्ति किसी भूखे या जरुरतमंद को भोजन खिलाता है उसे कई गुना पुण्य की प्राप्ति होती है। वहीं गुप्त दान के लिए आप किसी मंदिर, अनाथालय या वृद्धाश्रम में खाना बनाकर बांट सकते हैं। मान्यता है कि इस दान से देवी-देवता प्रसन्न होकर अपना आशीर्वाद प्रदान करते हैं और उस व्यक्ति के जीवन में मां लक्ष्मी की कृपा से कभी धन की कमी नहीं होती।

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह ले लें।)

यह भी पढ़ें: साप्ताहिक राशिफल 19 जून से 25 जून 2022: सिंह वालों को काम में करनी पड़ेगी भागदौड़, जानें अन्य राशि वालों के लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह