कुछ दिन ऐसे होते हैं जब चूड़ियों की खरीद या पहनने से परहेज करना चाहिए ।मंगलवार और शनिवार कुछ विशेष दिन ऐसी होती हैं जब चूड़ियां पहनने या खरीदने से परहेज करना चाहिए। मंगलवार को मंगल ग्रह की तीव्र ऊर्जा और अग्नि तत्व का प्रभाव वैवाहिक संबंधों में तनाव या टकराव ला सकता है। इसी तरह, शनिवार को शनि ग्रह का प्रभाव मानसिक दबाव और नकारात्मकता बढ़ा सकता है, इसलिए इन दिनों चूड़ियों से दूर रहना शुभ माना जाता है।
इसके अलावा, ग्रहण, अमावस्या और महिलाओं के मासिक धर्म (पीरियड्स) के समय को धार्मिक रूप से अशुद्ध माना गया है। इन दिनों श्रृंगार और चूड़ियां पहनने से बचना चाहिए। हालांकि यदि किसी विशेष कारणवश इन दिनों चूड़ियां पहननी आवश्यक हो, तो उन्हें पहले तुलसी माता को अर्पित करके पहनना शुभ और शुद्धता का प्रतीक माना जाता है।